यूपी-उत्तराखंड के युवा रहें तैयार, अग्निवीर सेना भर्ती की तारीख तय; 5 अक्टूबर से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, जानिए कौन से दस्तावेज हैं जरूरी
अग्निवीर भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट की तैयारी
सेना में भर्ती का सपना देख रहे यूपी और उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खबर है. रुड़की में 5 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू होने जा रही है. जानें पूरी प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में.
Agniveer Bharti 2026: सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देख रहे यूपी और उत्तराखंड के युवाओं के लिए अहम खबर है. रुड़की में 5 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू होने जा रही है. भर्ती प्रक्रिया 23 अक्टूबर तक चलेगी. इसमें CEE-2027 पास कर चुके अभ्यर्थियों को अलग-अलग पदों पर शामिल होने का मौका मिलेगा. भर्ती स्थल पर फिजिकल टेस्ट के साथ दस्तावेजों की जांच भी होगी.
अलग-अलग पदों के लिए तय है तारीख
रुड़की में होने वाली यह भर्ती रैली भर्ती वर्ष 2027 के लिए आयोजित की जा रही है. 5 से 12 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों के CEE-2027 पास युवा अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल पद के लिए शामिल होंगे. 13 से 19 अक्टूबर तक उत्तराखंड के सात जिलों के अग्निवीर जीडी उम्मीदवारों की प्रक्रिया होगी.
इन जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका
अग्निवीर जीडी के लिए उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, देहरादून और हरिद्वार जिले के अभ्यर्थी रैली में शामिल हो सकेंगे. वहीं, 20 अक्टूबर को अग्निवीर टेक्निकल और ट्रेड्समैन पदों के लिए भर्ती होगी. इसमें 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका मिलेगा.
भर्ती में जाते समय कागज न भूलें
भर्ती स्थल पर पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को जरूरी दस्तावेज साथ रखना होगा. इनमें एडमिट कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और ऑनलाइन बना पुलिस चरित्र प्रमाणपत्र शामिल है. इसके अलावा 20 रंगीन फोटो और शैक्षणिक योग्यता से जुड़े सभी जरूरी प्रमाणपत्र भी साथ ले जाने होंगे. अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में दी गई तारीख और समय के अनुसार ही भर्ती स्थल पर पहुंचना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए