UP Home Guard PET का नया शेड्यूल जारी, इस तारीख को आएगा एडमिट कार्ड; पुराना नहीं होगा मान्य, यहां करें डाउनलोड

Updated:
विज्ञापन

UP Home Guard PET का नया शेड्यूल जारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती PET 2026 के लिए अहम अपडेट है. शारीरिक दक्षता परीक्षा की नई तारीख 15 सितंबर 2026 से शुरू होगी. अभ्यर्थियों को 13 सितंबर को नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा, क्योंकि पुराना एडमिट कार्ड मान्य नहीं होगा.

विज्ञापन

UP Home Guard PET 2026: उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट है. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की नई तारीख सामने आ गई है. अब परीक्षा 15 सितंबर 2026 से शुरू होगी. इससे पहले बोर्ड संशोधित एडमिट कार्ड जारी करेगा. अभ्यर्थियों को इस बार पुराने प्रवेश पत्र के भरोसे परीक्षा केंद्र नहीं जाना है.

विज्ञापन

13 सितंबर को जारी होगा नया एडमिट कार्ड

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 11 सितंबर 2026 को जारी सूचना में PET का संशोधित कार्यक्रम बताया है. इसके अनुसार, अभ्यर्थियों के नए एडमिट कार्ड 13 सितंबर 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे. अभ्यर्थी अपने लॉगिन विवरण के जरिए इसे डाउनलोड कर सकेंगे.

पुराने प्रवेश पत्र से नहीं मिलेगी एंट्री

बोर्ड ने साफ किया है कि संशोधित तारीखों के लिए पहले जारी किए गए एडमिट कार्ड मान्य नहीं होंगे. ऐसे में अभ्यर्थियों को नया प्रवेश पत्र डाउनलोड करना जरूरी है. इसमें परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होगी.

परीक्षा से पहले जरूर जांच लें ये जानकारी

अभ्यर्थियों को नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी विवरण ध्यान से जांचने चाहिए. खास तौर पर परीक्षा केंद्र, तारीख और रिपोर्टिंग समय को जरूर देखें. PET का आयोजन 15 सितंबर 2026 से शुरू होगा. परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय के अनुसार पहुंचना होगा.

डाउनलोड में परेशानी हो तो यहां करें संपर्क

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी तरह की परेशानी होने पर अभ्यर्थी बोर्ड की हेल्पलाइन 08065075069 पर संपर्क कर सकते हैं. संशोधित प्रवेश पत्र उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से डाउनलोड किया जा सकेगा. अभ्यर्थियों को सलाह है कि आगे की जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें.

Also Read: UP Petrol Diesel Rate Today: यूपी में आज इन जिलो में पेट्रोल सस्ता तो वहां डीजल महंगा, तेल भरवाने से पहले जरूर देखें अपने शहर का नया रेट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola