UP Weather Today: लखनऊ-वाराणसी सहित प्रदेशभर में थमेगी बारिश, बढ़ेगी उमस, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा आज का मौसम

Updated:
विज्ञापन

बारिश थमेगी, उमस बढ़ेगी, दो दिन बाद फिर बूंदाबांदी के आसार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Weather: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर थमने वाला है और अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव आएगा. आसमान साफ होने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होगी और उमस बढ़ेगी. जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम.

विज्ञापन

UP Weather: उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद अब मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. आसमान में छाए बादल धीरे-धीरे छंट रहे हैं और अगले दो दिनों में बारिश की रफ्तार काफी कमजोर रहने वाली है. ऐसे में तापमान थोड़ा ऊपर जाएगा और लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है. हालांकि, इसके बाद मौसम फिर बदल सकता है और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं.

विज्ञापन

अगले दो दिन बारिश के आसार बेहद कम

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं बन रहा है. यही वजह है कि व्यापक बारिश की संभावना फिलहाल बेहद कम है. हालांकि, कुछ जगहों पर हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है. बारिश की गतिविधियां कम होने के साथ तापमान में धीरे-धीरे हल्की बढ़ोतरी होगी. इससे दिन में उमस वाली गर्मी का असर बढ़ सकता है.

दो दिन बाद फिर बदल सकता है मौसम

अगले दो दिनों के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है. इसके साथ ही कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की स्थिति फिर बन सकती है. हालांकि, इस दौरान भी प्रदेशभर में व्यापक बारिश के आसार नहीं हैं.

वाराणसी में बढ़ा तापमान, 25 मिमी तक हुई बारिश

शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम कभी धूप तो कभी छांव वाला रहा. वाराणसी में पिछले 24 घंटे के मुकाबले अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और यह 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है. शुक्रवार रात बाबतपुर क्षेत्र में 15 मिमी और कैंट क्षेत्र में 25 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. शनिवार को तापमान बढ़ने के साथ आर्द्रता थोड़ी कम हुई और यह 72 से 85 प्रतिशत के बीच रही.

लखनऊ समेत इन इलाकों में भी बदला मौसम

राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. लखनऊ में शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे. वहीं, प्रयागराज, अलीगढ़ और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में भी बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना बनी हुई है. हालांकि, किसी बड़े सक्रिय मौसम तंत्र के अभाव में आने वाले दिनों में प्रदेशभर में व्यापक बारिश की उम्मीद कम है.

दक्षिणी छत्तीसगढ़ के ऊपर पहुंचा निम्न दबाव

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र पिछले 24 घंटे में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा. यह दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तट को पार करते हुए अब दक्षिणी छत्तीसगढ़ के ऊपर केंद्रित हो गया है. इसके साथ ही मानसूनी द्रोणी भी अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर मध्य भारत की तरफ खिसक गई है.

अगले 48 घंटे प्रदेश में क्या रहेगा हाल?

मौसम तंत्र की मौजूदा स्थिति को देखते हुए अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश में कोई प्रभावी बारिश होने की संभावना नहीं है. इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कुछ समय के लिए आंशिक बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन आगे चलकर इसमें फिर धीरे-धीरे कमी आने का अनुमान है. यानी फिलहाल यूपी के लोगों को लगातार बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन इसके बदले उमस और गर्मी का असर बढ़ने की संभावना है.

Also Read:बिजली बिल से पाना है छुटकारा? घर की छत पर लगवाएं सोलर पैनल, सरकार दे रही हजारों की सब्सिडी, जानें आवेदन का तरीका

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola