40 लाख दो, वीडियो डिलीट कर देंगे’… गाजियाबाद में बीजेपी वरिष्ठ कार्यकर्ता ने पति पर AI वीडियो वायरल करने का आरोप, 3 पर केस
AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप
Ghaziabad News: गाजियाबाद में दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर और बीजेपी की वरिष्ठ कार्यकर्ता ने अपने पति पर AI की मदद से अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का गंभीर आरोप लगाया है. महिला का दावा है कि वीडियो हटाने के बदले उनसे 40 लाख रुपये की मांग की गई.
Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दिल्ली विश्वविद्यालय की एक प्रोफेसर, निजी संस्थान की डायरेक्टर और बीजेपी की वरिष्ठ कार्यकर्ता ने अपने पति पर AI की मदद से अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि वीडियो डिलीट करने के बदले उनसे 40 लाख रुपये की मांग की गई. उन्होंने सास और ससुर पर भी कथित साजिश में शामिल होने का शक जताया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.
AI से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने का आरोप
एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पति ने उन्हें बदनाम करने के इरादे से AI की मदद से अश्लील वीडियो तैयार किया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. महिला के मुताबिक, वीडियो हटाने के बदले उनसे 40 लाख रुपये मांगे गए. उन्होंने इस मामले में अपनी सास और ससुर की भूमिका पर भी शक जताया है.
2022 में विधानसभा चुनाव का टिकट मांग चुकी हैं महिला
शिकायतकर्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं. वह एक निजी संस्थान की डायरेक्टर होने के साथ गाजियाबाद में बीजेपी की वरिष्ठ कार्यकर्ता भी हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने वर्ष 2022 में एक सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट की मांग भी की थी.
पति समेत तीन लोगों पर केस दर्ज
महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. महिला ने AI से अश्लील वीडियो तैयार करने, उसे सोशल मीडिया पर डालने और वीडियो डिलीट करने के बदले 40 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है. मामले में पुलिस की जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए