लखनऊ में थाने के सामने खूनी वारदात: टोकने पर भड़का कबाड़ी, बुजुर्ग को चाकू से गोदकर मार डाला

Updated:
विज्ञापन

लखनऊ में थाने के सामने खूनी वारदात (Ai Generated)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Lucknow Crime News: लखनऊ में मड़ियांव थाने के सामने एक दिल दहला देने वाली हत्या हुई. बिजली बिल जमा करने जा रहे एक रिटायर्ड सुपरवाइजर को रॉन्ग साइड पर टोके जाने के कारण कबाड़ी ने चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

विज्ञापन

Lucknow Crime News: राजधानी में शनिवार दोपहर मड़ियांव थाने के सामने ही एक दिल दहला देने वाली हत्या हो गई. बिजली का बिल जमा करने जा रहे रिटायर्ड सुपरवाइजर की सिर्फ इसलिए जान ले ली गई, क्योंकि उनके पोते ने रॉन्ग साइड से आ रहे ठेले वाले को टोक दिया था. वारदात फ्लाईओवर के नीचे दोपहर करीब 1 बजे हुई. रॉन्ग साइड आने पर टोका तो उठा लिया चाकू भरतनगर के रहने वाले 65 वर्षीय मगन बिहारी तिवारी नगर निगम के आरआर विभाग से 2010 में सुपरवाइजर के पद से रिटायर हुए थे.

विज्ञापन

मड़ियांव थाने के ठीक सामने

शनिवार दोपहर करीब 1 बजे वह अपने पोते संकल्प के साथ बाइक से पावर हाउस बिल जमा करने जा रहे थे. एक तिपहिया ठेले पर कबाड़ लेकर आ रहे युवक से आमना-सामना हो गया. वह गलत दिशा से आ रहा था. पोते संकल्प ने उसे टोकते हुए कहा कि - दिखाई नहीं देता, उल्टी तरफ कहां चले आ रहे हो.इतना सुनते ही कबाड़ी आगबबूला हो गया. उसने ठेले पर रखा चाकू उठा लिया और संकल्प पर हमला बोल दिया.

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई

पोते को बचाने आए बाबा पर किए 5 वार बाइक की पीछे की सीट पर बैठे मगन बिहारी तिवारी पोते को बचाने के लिए तुरंत नीचे उतर आए. इस पर हमलावर ने पोते को छोड़कर बुजुर्ग पर ही वार करना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ने पूरी ताकत से बुजुर्ग के पेट और सीने पर 5 बार चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए, जिससे उनके शरीर से मांस के लोथड़े बाहर आ गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक आरोपी ठेला छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी कबाड़ी की तलाश में जुटी है. थाने के सामने हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

Must Read: आकाश-ईशान आउट, दीपिका इन, मायावती ने परिवारवाद पर खेला मास्टरस्ट्रोक, क्या 22 साल की लंदन रिटर्न भतीजी बनेगी उत्तराधिकारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola