पटना: बिल्डर के खिलाफ वास्तु बिहार फेज-8 के निवासियों का तीसरे दिन भी धरना जारी, 10 वर्षों से समस्याओं के समाधान का इंतजार

Updated:
विज्ञापन

बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वास्तु बिहार फेज-8 के निवासी बिल्डर के खिलाफ तीसरे दिन भी धरने पर बैठे हैं. 10 सालों से सड़क, नाला जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव ने लोगों को परेशान कर रखा है. उन्होंने बिल्डर पर वादाखिलाफी का गंभीर आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Vastu Bihar Housing protest: बेला के समीप शिवाला-बिहटा रोड स्थित वास्तु बिहार फेज-8 के निवासियों का बिल्डर के खिलाफ धरना-प्रदर्शन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. सोसाइटी के लोगों ने मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर बिल्डर पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जमकर नाराजगी जतायी. प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि करीब 10 वर्षों से सड़क, नाला समेत कई जरूरी सुविधाओं के अभाव में उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है.

विज्ञापन

मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर जारी आंदोलन

सोसाइटी में करीब 150 से अधिक घर हैं, जिसमें लगभग 500 लोग रहते हैं. लोगों की मुख्य मांगों में मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए 20 फीट चौड़ी सुगम सड़क का निर्माण, जलनिकासी के लिए नाला और गटर की व्यवस्था करना शामिल है. निवासियों ने बताया कि बरसात के दिनों में सड़क पर जलजमाव हो जाता है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है.

सुविधाएं देने का वादा पूरा नहीं होने का आरोप

धरना में शामिल शशि भूषण दूबे ने कहा कि मकान बेचने के दौरान वास्तु बिहार बिल्डर की ओर से स्विमिंग पूल, चिल्ड्रेन पार्क सहित कई सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक कोई सुविधा धरातल पर नहीं उतरी. उन्होंने कहा कि कंपनी की ओर से सिर्फ आश्वासन दिया जाता रहा है.


Image

समस्या के समाधान तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

वहीं बीरेंद्र ओझा ने कहा कि जब तक सोसाइटी की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि सड़क और नाला निर्माण नहीं होने से सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को होती है.

धरना-प्रदर्शन में कृष्णा प्रसाद, राज किशोर श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, जय प्रकाश सिंह, अवधेश कुमार सिंह, प्रभाकर सिंह, रवि किशोर शर्मा, राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, केदार शर्मा, रामेंद्र सिंह, मिथलेश सिंह, सुजाता जायसवाल, अनुराधा शर्मा, उर्मिला श्रीवास्तव, बिंदु ओझा समेत बड़ी संख्या में सोसाइटी के लोग मौजूद थे.

Also Read: बिहार में जमीन-मकान की रजिस्ट्री के नियम बदले, कीमत छिपाई तो 100% तक लगेगा जुर्माना, जानिए नया कानून


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन