देवघर में श्रावणी मेला का भव्य आगाज: इस बार 55 लाख कांवरियों के आने की उम्मीद, दुम्मा में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Updated:
विज्ञापन
श्रावणी मेला 2026 का उद्घाटन करते मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

श्रावणी मेला 2026 का उद्घाटन करते मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

झारखंड-बिहार सीमा पर दुम्मा प्रवेश द्वार पर राजकीय श्रावणी मेला का विधिवत शुभारंभ हो गया है. इस वर्ष 55 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं.

विज्ञापन

देवघर: झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित दुम्मा प्रवेश द्वार पर राजकीय श्रावणी मेला का विधिवत शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार और विशिष्ट अतिथि ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडे ने पंडितों के मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि श्रावणी मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और आस्था का महायज्ञ है. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष लगभग 53 लाख कांवरियों की सेवा का अवसर मिला था, जबकि इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 55 लाख के पार पहुंचने की संभावना है. मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन में देवघर और बासुकीनाथ में श्रद्धालुओं के लिए अच्छी व्यवस्थाएं की गई हैं और पूरे आयोजन की सीधी मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री खुद कर रहे हैं.

कांवरिया पथ को अगले वर्ष और बेहतर बनाने का वादा

समारोह को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडे ने राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य हर वर्ष श्रावणी मेला को अधिक सुरक्षित, स्वच्छ और श्रद्धालु-अनुकूल बनाना है. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों, मंदिर प्रशासन और मीडिया से स्वच्छ व नशामुक्त मेला आयोजित करने में सहयोग की अपील की. पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए उन्होंने पूजा-पाठ में प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद कर दोना, पत्तल और मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करने का आग्रह किया. इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि कांवरिया पथ पर बालू के बहाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सड़क किनारे पक्की दीवार और पीसीसी पथ का निर्माण कराया जाएगा, जिसके शेष कार्यों को अगले वर्ष प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: झारखंड इस्पात फैक्ट्री में फिर ब्लास्ट, भट्टी हादसे में मजदूर घायल

उद्घाटन समारोह में कई विधायक

दुम्मा में आयोजित इस गरिमामय उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे. मंच पर देवघर विधायक सुरेश पासवान, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह, जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी और देवघर नगर निगम के मेयर रवि राउत मौजूद थे. वहीं, प्रशासनिक और पुलिस महकमे से देवघर के उपायुक्त सौरभ भुवानिया, पुलिस अधीक्षक (SP) प्रवीण कुमार पुष्कर, उप विकास आयुक्त (DDC) पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) रवि कुमार, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुनम संजय तथा झामुमो जिलाध्यक्ष संजय शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: अंत की ओर लाल आतंक : खाना और दवा के लिए तरसे, तो 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण



विज्ञापन
Amarnath Poddar

लेखक के बारे में

By Amarnath Poddar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola