आज से शुरू होगा विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला, 30 जुलाई से एक माह तक बंद रहेगी बाबा बैद्यनाथ की स्पर्श पूजा

Updated:
विज्ञापन
श्रावणी मेला आज से शुरू

श्रावणी मेला आज से शुरू

बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रावणी मेला 2026 का शुभारंभ आज से हो रहा है. सावन की शुरुआत के साथ 30 जुलाई से 28 अगस्त तक मंदिर में स्पर्श पूजा पूरी तरह बंद रहेगी और श्रद्धालु केवल मुख्य अरघा या बाह्य अरघा के माध्यम से जलार्पण कर सकेंगे. प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित नियमों का पालन करने और सहयोग बनाए रखने की अपील की है.

विज्ञापन

Shravani Mela 2026: देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रावणी मेला 2026 का शुभारंभ आज से हो रहा है. सावन शुरू होने के साथ 30 जुलाई से 28 अगस्त तक स्पर्श पूजा बंद रहेगी. श्रद्धालु इस दौरान केवल अरघा के माध्यम से जलार्पण कर सकेंगे.

श्रावणी मेले का होगा भव्य उद्घाटन

विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम का मासव्यापी राजकीय श्रावणी मेला बुधवार से शुरू हो रहा है. सावन मास 30 जुलाई 2026 से आरंभ होने से एक दिन पहले दुम्मा स्थित झारखंड प्रवेश द्वार पर सुबह 10:30 बजे मेले का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा. उद्घाटन कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार, संजय प्रसाद यादव और दीपिका पांडेय सिंह संयुक्त रूप से शामिल होंगे. मेले के शुभारंभ के साथ ही देशभर से आने वाले लाखों कांवरियों की भीड़ देवघर पहुंचनी शुरू हो जाएगी.

30 जुलाई से 28 अगस्त तक बंद रहेगी स्पर्श पूजा

मंदिर प्रशासन के अनुसार 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 की दोपहर तक बाबा बैद्यनाथ की स्पर्श पूजा पूरी तरह बंद रहेगी. इस अवधि में श्रद्धालु गर्भगृह में प्रवेश कर स्पर्श पूजा नहीं कर सकेंगे. सभी भक्त मुख्य अरघा या बाह्य अरघा के माध्यम से ही जलार्पण करेंगे. यह व्यवस्था सावन में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और सुचारु दर्शन के उद्देश्य से लागू की गई है.

भीड़ प्रबंधन के लिए पहली बार नई व्यवस्था

इस बार बाबा मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और बेहतर भीड़ प्रबंधन के लिए कई नई व्यवस्थाएं लागू की हैं. पहली बार प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं. आम श्रद्धालु और शीघ्रदर्शनम कूपनधारी भक्त मुख्य अरघा के माध्यम से जलार्पण करेंगे. वहीं निकास द्वार के पास बाह्य अरघा की भी व्यवस्था की गई है, जिसे पाइपलाइन के जरिए मुख्य अरघा से जोड़ा गया है. इससे बाहरी अरघा में अर्पित जल सीधे बाबा वैद्यनाथ पर चढ़ेगा.


ये भी पढ़ें: 'बाबा धाम में श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए', मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने दिए संवेदनशील प्रशासन के निर्देश


एलईडी स्क्रीन पर मिलेगा जलार्पण का सीधा दर्शन

जो श्रद्धालु बाह्य अरघा से जलार्पण करेंगे, उन्हें मंदिर परिसर की छत पर लगी एलईडी स्क्रीन पर बाबा का सीधा दर्शन और जलार्पण का लाइव दृश्य देखने की सुविधा मिलेगी. इससे लंबी कतार में लगे श्रद्धालु भी बिना किसी असुविधा के पूजा का अनुभव प्राप्त कर सकेंगे.

पार्वती मंदिर के लिए भी बदली गई कतार व्यवस्था

श्रावणी मेले के दौरान पार्वती मंदिर में दर्शन की व्यवस्था भी बदली गई है. बाबा मंदिर में जलार्पण के बाद श्रद्धालुओं को पूर्व द्वार से बाहर निकलना होगा. इसके बाद बड़ा बाजार होते हुए नाथबाड़ी मार्ग से पार्वती मंदिर की कतार में शामिल होना होगा. प्रशासन का कहना है कि इससे श्रद्धालुओं की आवाजाही अधिक व्यवस्थित रहेगी.

श्रद्धालुओं के लिए जरूरी बातें


विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola