Astro Tips: नए कपड़े खरीदने और पहनने का भी है शुभ-अशुभ दिन, जानें ज्योतिषीय नियम
बिस्तर पर रखे नए कपड़ों की सांकेतिक तस्वीर (एआई)
त्योहारों और खास मौकों पर नए कपड़े पहनना किसे पसंद नहीं. पर क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नए वस्त्रों को लेकर कुछ विशेष नियम हैं? जानें कौन से दिन नए कपड़े खरीदना और पहनना सबसे शुभ होता है, और किन दिनों से बचना चाहिए.
Astro Tips for Clothes: त्योहार, शादी या किसी खास मौके पर नए कपड़े पहनना हर किसी को पसंद होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में नए वस्त्रों को लेकर भी कुछ नियम बताए गए हैं? मान्यता है कि कपड़े खरीदने और पहली बार पहनने के लिए कुछ दिन शुभ माने जाते हैं, जबकि कुछ दिनों में ऐसा करने से बचने की सलाह दी जाती है. ऐसे में आइए, ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानते हैं कपड़ों से जुड़े इन नियमों के बारे में.
नए कपड़े खरीदने के लिए कौन सा दिन शुभ है?
नए कपड़े खरीदने के लिए बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार तीनों दिन बेहद शुभ माने जाते हैं, लेकिन इनमें शुक्रवार का दिन विशेष रूप से फलदायक माना जाता है. ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख-सुविधा और सौंदर्य का कारक माना जाता है. इसलिए शुक्रवार को नए कपड़े और आभूषण खरीदने की सलाह दी जाती है.
ये भी पढ़ें: Astrology Upay: बढ़ते कर्ज से परेशान हैं? करें ये ज्योतिषीय उपाय, आर्थिक स्थिति में हो सकता है सुधार
किस दिन नए कपड़े नहीं खरीदने चाहिए?
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार मंगलवार, शनिवार और रविवार को नए कपड़े खरीदने से बचने की सलाह दी जाती है. खासकर शनिवार के दिन नए वस्त्र खरीदना शुभ नहीं माना जाता है.
नए कपड़े पहनने के लिए कौन सा दिन शुभ है?
ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को नए कपड़े पहनना शुभ माना जाता है. खासतौर पर किसी नए काम या खास मौके पर इन दिनों नए वस्त्र पहनना फलदायक माना जाता है.
नए कपड़े पहनते समय ध्यान रखें ये बातें
- धोकर पहनें: बाजार से खरीदे गए नए कपड़ों को पहली बार पहनने से पहले धो लेना चाहिए. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से कपड़ों से जुड़ी नकारात्मकता दूर होने की मान्यता है.
- फटे या जले कपड़े न पहनें: अगर पहली बार पहनते समय कपड़ा कहीं से फट जाए या जल जाए, तो उसे दोबारा पहनने से बचना चाहिए. ऐसे कपड़ों को शुभ नहीं माना जाता है.
- राहुकाल में पहनने से बचें: नए कपड़े पहनते समय शुभ समय का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है. राहुकाल में नए वस्त्र धारण करने से बचना चाहिए.
ये भी पढ़ें: Astro Tips Saturday Rules: शनिवार को सरसों के तेल में चेहरा देखने की क्या है मान्यता, जानें सही तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए