फोटोशूट के लिए जब पिता ने बेटी को किया था Lip Kiss... फिर दिया शादी वाला बयान, खूब मचा था बवाल

पूजा भट्ट, फोटो- इंस्टाग्राम
90 के दशक में महेश भट्ट और पूजा भट्ट का एक मैगजीन फोटोशूट पूरे देश में विवाद का कारण बन गया था. फोटो में महेश भट्ट अपनी बेटी पूजा भट्ट को होंठों पर किस करते नजर आए, जिसके बाद उनकी 'अगर पूजा मेरी बेटी नहीं होती, तो मैं उससे शादी कर लेता' वाली टिप्पणी ने बहस को और बढ़ा दिया.
आज सोशल मीडिया के दौर में किसी सेलिब्रिटी की फोटो मिनटों में वायरल हो जाती है, लेकिन 90 के दशक में, जब न सोशल मीडिया था और न ही इंटरनेट का इतना असर, तब एक मैगजीन के कवर ने पूरे देश में तूफान मचा दिया था. इस फोटो की बहस मैगजीन के पन्नों से निकलकर टीवी स्टूडियो, अखबारों की सुर्खियों और आम लोगों की बातचीत तक पहुंच गई.
When Mahesh Bhatt Lip Kiss Daughter Pooja Bhatt: जब महेश भट्ट ने बेटी पूजा को किया था लिप किस
दरअसल मैगजीन के कवर पर अभिनेत्री पूजा भट्ट अपने पिता और मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट की गोद में बैठी नजर आईं, जबकि महेश भट्ट उनके होंठों पर किस कर रहे थे. पिता और बेटी की ये फोटोशूट बॉलीवुड के सबसे चर्चित और विवादित पलों में शामिल हो गया.

Mahesh Bhatt Said, If Pooja Not My Daughter, I would Have Married Her: महेश भट्ट ने कहा था- पूजा बेटी नहीं होती, तो कर लेता शादी
विवाद बढ़ता देख महेश भट्ट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा था, "अगर पूजा मेरी बेटी नहीं होती, तो मैं उससे शादी कर लेता." उनके इस बयान ने पहले से चल रहे विवाद को और भी हवा दे दी और पूरे देश में इसकी जमकर चर्चा हुई.
Pooja Bhatt On Kissing Her Father: पिता संग किसिंग पर क्या बोली थी पूजा भट्ट
पूजा भट्ट ने भी इस पूरे मामले पर अपना रिएक्शन दिया था. उन्होंने कहा कि उन्हें उस फोटोशूट या किस को लेकर कोई पछतावा नहीं है. उनके मुताबिक, वह एक पिता और बेटी के बीच का मासूम पल था, जिसे गलत तरीके से देखा गया.

Pooja Bhatt Controversies: पूजा भट्ट कई विवादों का रह चुकी हैं हिस्सा
2000 के शुरुआती दौर में पूजा भट्ट का नाम अभिनेता रणवीर शौरी के साथ जुड़ा था. दोनों रिलेशनशिप में थे और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ समय तक लिव-इन में भी रहे. हालांकि, बाद में उनका रिश्ता बेहद कड़वाहट के साथ खत्म हुआ. अलग होने के बाद पूजा भट्ट ने रणवीर शौरी पर शारीरिक हिंसा और शराब के नशे में मारपीट करने के आरोप लगाए. वहीं रणवीर ने इन आरोपों से इनकार किया और दावा किया कि रिश्ते के दौरान उन्हें भी प्रताड़ना का सामना करना पड़ा था.

पूजा भट्ट ने की थी शादी और फिर अलग भी हो गई
रणवीर शौरी से अलग होने के बाद पूजा भट्ट की जिंदगी में मनीष माखिजा आए. वह एक वीजे और मुंबई के रेस्टोरेंट बिजनेसमैन थे. दोनों की मुलाकात फिल्म 'पाप' के दौरान हुई, जहां दोस्ती जल्द ही रिश्ते में बदल गई. करीब दो महीने तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अगस्त 2003 में शादी कर ली. शादी के बाद पूजा और मनीष ने बच्चे न करने का फैसला लिया. करीब 11 साल तक साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए.
Pooja Bhatt Addicted To Alcohol: पूजा भट्ट को शराब की थी लत
बिग बॉस ओटीटी 2 में पूजा भट्ट ने पहली बार अपनी शराब की लत और उससे बाहर निकलने के सफर पर खुलकर बात की थी. जिया शंकर संग चिटचैट में उन्होंने बताया कि टूटती हुई शादी के दर्द से निकलने के लिए वह शराब का सहारा लेती रहीं. उन्होंने बिना किसी झिझक के खुद को रिकवरिंग अल्कोहॉलिक बताया और कहा कि उन्हें समय रहते एहसास हो गया था कि शराब उनकी जिंदगी पर बुरा असर डाल रही है.
Pooja Bhatt Acting Career: कैसे शुरू हुआ पूजा भट्ट का एक्टिंग करियर
पूजा भट्ट ने 17 साल की उम्र में फिल्म 'डैडी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने 'सड़क', 'दिल है कि मानता नहीं', 'सर', 'फिर तेरी कहानी याद आई', 'तमन्ना' और 'बॉर्डर' जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया. 90 के दशक में, जब उनका करियर अपने शिखर पर था, तब उन्होंने एक्टिंग से दूरी बनाकर कैमरे के पीछे काम करने का फैसला किया. लंबे ब्रेक के बाद पूजा भट्ट ने साल 2021 में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'Bombay Begums' के जरिए स्क्रीन पर वापसी की. इसके बाद वह 2024 में अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'Big Girls Don't Cry' में नजर आईं, जहां उन्होंने स्कूल प्रिंसिपल अनीता वर्मा का किरदार निभाया.
ये भी पढ़ें: सिनेमा से सत्ता तक: साउथ के सुपरस्टार्स का राजनीति से इतना गहरा रिश्ता क्यों है?,जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स...
ये भी पढ़ें: 'जेनरेशन गटर' से 'देखकर उल्टी आती है' तक, Gen Z विवाद पर कंगना रनौत-सौरव दास में छिड़ी जुबानी जंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










