'जेनरेशन गटर' से 'देखकर उल्टी आती है' तक, Gen Z विवाद पर कंगना रनौत-सौरव दास में छिड़ी जुबानी जंग

कंगना रनौत-सौरव दास, फोटो- इंस्टाग्राम
Gen Z प्रदर्शनकारियों पर की गई टिप्पणियों को लेकर कंगना रनौत और CJP प्रवक्ता सौरव दास के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. सौरव ने कंगना की भाषा और उनके बयानों पर सवाल उठाए, जिसके जवाब में अभिनेत्री ने उन्हें 'बेकार' बताते हुए उनकी उम्र, छात्र होने के दावे और उपलब्धियों पर निशाना साधा.
कंगना रनौत लगातार प्रोटेस्ट कर रहे युवाओं पर बरस रही हैं. वह उन्हें जेनरेशन गटर, इन्हें पैदा किसने किया, यह पीढ़ी नशे, शराब और कैज़ुअल रिलेशनशिप जैसी चीजों को बढ़ावा दे रही है, इन्हें देखकर उल्टी आ रही है, जैसे शब्द का इस्तेमाल कर रही है. ऐसे में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने कंगना को अपनी भाषा और पद की गरिमा का ध्यान रखने के लिए कहा. जिसके बाद अभिनेत्री ने उन्हें भी आड़े हाथों लिया.
Saurav Das Hits Back At Kangana Ranaut: Gen z को खरी-खोटी सुनाने पर सौरव दास ने कंगना रनौत को सुनाया
सौरव दास ने एएनआई संग बात करते हुए कहा, "कंगना रनौत को उनकी खुद की पार्टी भी गंभीरता से नहीं लेती. फिर हम उन्हें क्यों गंभीरता से लें? मुझे नहीं लगता कि Gen Z, Gen Alpha या नई पीढ़ी का कोई भी व्यक्ति उनकी बातों को गंभीरता से सुनता है." इसके बाद सौरव ने कंगना का एक पुराना वीडियो याद दिलाया, जिसमें उन्होंने पहली बार सांसद बनने के बाद काम के दबाव को लेकर अपनी बात कही थी.
Saurav Discussed This Video Of Kangana: कंगना के इस वीडियो की सौरव ने की चर्चा
उन्होंने कहा, "वह एक राजनेता हैं. हिमाचल प्रदेश के दौरे के दौरान उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें लगा था थोड़ा काम करना होगा, लेकिन सांसद बनने के बाद बहुत ज्यादा काम करना पड़ता है. इससे उनकी गंभीरता खुद दिखाई देती है." सौरव ने आगे कहा कि जिस तरह कंगना Gen Z को गैर-गंभीर बता रही हैं, उनके अपने बयान ही इस दावे पर सवाल खड़े कर देते हैं.
Sourav says Kangana Should Speak Carefully: सौरव बोले- सोच समझकर बोले कंगना
सौरव ने कंगना की ओर से इस्तेमाल की गई भाषा पर भी आपत्ति जताई. उनका कहना है कि नेताओं को अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए. उन्होंने कहा, "इस तरह की भाषा उचित नहीं है. नेताओं की जिम्मेदारी होती है कि वे अपने पद की गरिमा बनाए रखें और उसी के अनुरूप बोलें."
Kangana Ranaut Called Sourav Das 'Useless': कंगना रनौत ने सौरव दास को बताया 'बेकार'
सौरव दास के इंटरव्यू का जवाब देते हुए कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉर्ट शेयर किया. जिसमें लिखा, "मैंने इस 'स्टूडेंट' के बारे में सर्च किया. इसकी उम्र 28 साल है. अब ये खुद को स्टूडेंट कैसे बता रहा है, ये मेरी समझ से बाहर है." कंगना ने आगे लिखा, "मैं पिछले 20 साल से पब्लिक लाइफ में हूं. जिस उम्र में सौरव है, तब तक मैं दो नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी थी."

सौरव दास की ओर से सांसद बनने के बाद उनके काम के दबाव को लेकर की गई टिप्पणी पर भी कंगना ने सफाई दी. उन्होंने लिखा, "एक नए सांसद के तौर पर काम का दायरा बहुत बड़ा था. इसके साथ ही मैं फिल्ममेकर, परफॉर्मिंग आर्टिस्ट, प्रोड्यूसर, स्क्रीनराइटर और एंटरप्रेन्योर भी हूं, इसलिए शुरुआत में सब कुछ संभालना चुनौतीपूर्ण था." इसके बाद कंगना ने सौरव दास पर पर्सनल कमेंट करते हुए कहा, "जो इंसान पूरी तरह बेकार और बेरोजगार है, वो शायद कभी नहीं समझ पाएगा कि हर समय अलग-अलग जिम्मेदारियों और काम की डिमांड में रहने का मतलब क्या होता है." अपने पोस्ट के आखिर में उन्होंने लिखा, "प्रिय सौरव, तुम्हारी समस्या पर्सनल है. तुम छात्र नहीं हो, बल्कि पूरी तरह बेकार हो... सबसे पहले कोई हुनर सीखो, वहीं से शुरुआत करना बेहतर होगा."
Kangana Ranaut on Protesters: प्रदर्शनकारी को कंगना ने लगाई फटकार
एक दूसरे इंस्टाग्राम स्टोरी में कंगना रनौत ने CJP के नेतृत्व में चल रहे छात्र आंदोलन के कुछ प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हो रही आलोचना पर भी बात की. उन्होंने लिखा, "जो प्रदर्शनकारी अपनी गंदी और अपमानजनक रील्स की वजह से सड़कों पर आम लोगों के गुस्से और विरोध का सामना कर रहे हैं, उन्हें समझना चाहिए कि जब बोलोगे, तो जवाब भी सुनना पड़ेगा."

Kangana Ranaut Says,You Abuses Openly Now Listen Too: कंगना रनौत बोली- खुलेआम गालियां दी, अब सुनना भी पड़ेगा
कंगना ने आगे लिखा, "अगर तुम पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाओगे, तो पब्लिक भी तुम्हारे खिलाफ खड़ी होगी. अगर तुम्हें देश और उसकी लीडरशिप से दिक्कत है और तुमने खुलेआम गालियां दी हैं, तो अब उन लोगों की भी सुनो जो इस देश से प्यार करते हैं और जिन्होंने अपने वोट के दम पर इस सरकार को चुना है."
Kangana Taught 'Cause And Effect': कंगना ने सिखाया 'कॉज एंड इफेक्ट'
अपने पोस्ट के अंत में कंगना ने लिखा, "बोलने का हक सिर्फ एक पक्ष के पास नहीं है. इसलिए अब शिकायत करने की जरूरत नहीं. हर एक्शन का बराबर रिएक्शन होता है. अगर अब तक पढ़ाई करके भी 'कॉज एंड इफेक्ट' नहीं समझ आया, तो शायद अब अच्छी तरह समझ आ जाएगा."
What Kangana said On Ongoing Protests? कंगना चल रहे प्रदर्शन पर क्या-क्या कहा था
पूरा विवाद कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरीज से शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में चल रहे प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी. अपने पोस्ट में कंगना ने आंदोलन में शामिल कुछ युवा महिलाओं को "Generation Gutter" कहा. उनका आरोप था कि यह पीढ़ी नशे, शराब और कैज़ुअल रिलेशनशिप जैसी चीजों को बढ़ावा देती है, जबकि आर्थिक रूप से अब भी अपने माता-पिता पर निर्भर रहती है.

इससे पहले भी कंगना प्रदर्शन की कई वायरल वीडियो क्लिप्स पर निशाना साध चुकी थीं. उन्होंने उन वीडियो को "देखकर उल्टी आने जैसा" बताया और कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में "एक जगह पर इतनी बदसूरती कभी नहीं देखी." उन्होंने यह भी लिखा था, "तुम खुद को कॉकरोच कहते हो और तुम्हारा व्यवहार भी वैसा ही दिखता है." इसके अलावा उन्होंने प्रदर्शनकारियों को "गंदगी, कचरा और बदसूरती" जैसे शब्दों से भी संबोधित किया.
NEET-UG पेपर लीक के खिलाफ हुआ था प्रदर्शन
NEET-UG पेपर लीक के खिलाफ शुरू हुआ CJP का विरोध धीरे-धीरे पूरे देश के युवाओं की आवाज बन गया. शुरुआत सिर्फ एग्जाम में हुई गड़बड़ी के खिलाफ हुई थी, लेकिन देखते ही देखते यह मूवमेंट शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और बड़े बदलाव की मांग तक पहुंच गया. इस अभियान की कमान CJP ने संभाली, जबकि सामाजिक कार्यकर्ता Sonam Wangchuk ने भी खुलकर समर्थन दिया. देशभर में मार्च, धरने और विरोध प्रदर्शन हुए, वहीं सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक भूख हड़ताल कर आंदोलन को और मजबूती दी. प्रदर्शनकारियों की सबसे बड़ी मांगों में तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी शामिल थी. आखिरकार धर्मेंद्र प्रधान ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया.
ये भी पढ़ें: पता नहीं कौन जन्म दे रहा है और पाल-पोस रहा... Gen Z प्रोटेस्ट पर भड़कीं कंगना रनौत
ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: कंगना रनौत के SRK और 'Main Character Energy' कमेंट पर धीरज धूपर का आया रिएक्शन, कही यह बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










