पता नहीं कौन जन्म दे रहा है और पाल-पोस रहा... Gen Z प्रोटेस्ट पर भड़कीं कंगना रनौत

Updated:
विज्ञापन

कंगना रनौत, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कंगना रनौत ने कहा कि Gen Z प्रोटेस्ट देखकर निराशा हुई. उन्होंने कहा कि एक जगह पर इतनी नकारात्मकता पहले कभी नहीं देखी. इन्हें देखकर मानसिक रूप से परेशान महसूस कर रही हूं. समझ नहीं आता कि इन बच्चों को कौन जन्म दे रहा है और पाल-पोस रहा है

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने नीट पेपर लीक को लेकर हुए प्रदर्शन पर अब जाकर अपना रिएक्शन दिया है. एक्ट्रेस ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रोटेस्ट की कई रील्स देखी और अब डिजिटल डिटॉक्स और थोड़ी मेंटल हीलिंग की जरूरत महसूस हो रही है. अभिनेत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने एक जगह पर इतनी नकारात्मकता और भद्दापन पहले कभी नहीं देखा.

विज्ञापन

Kangana Ranaut On Gen Z Protests: Gen Z प्रोटेस्ट पर क्या बोली कंगना रनौत

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंगना रनौत ने लिखा, "मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी एक जगह पर इतनी ज्यादा नकारात्मकता और भद्दापन नहीं देखा. Gen Z के विरोध प्रदर्शन की ये रील्स देखकर सच में उलझन होती है." उन्होंने आगे प्रदर्शनकारियों की भाषा और उनके व्यवहार पर भी सवाल उठाए. कंगना ने कहा, "हर फ्रेम में जो अंदाज, भाषा और रवैया दिख रहा है, वह बेहद असहज और अशोभनीय है. समझ नहीं आता कि इन बच्चों को कौन जन्म दे रहा है और पाल-पोस रहा है. भारत खूबसूरत संस्कृति, शालीनता और विविधता वाला देश है, लेकिन अगर आप खुद को 'कॉकरोच' कहते हैं और वैसा ही व्यवहार भी करते हैं, तो इसमें कोई विरोधाभास नहीं है."

कंगना रनौत इंस्टाग्राम स्टोरी
कंगना रनौत इंस्टाग्राम स्टोरी

Why Kangana Ranaut Become Mentally Distressed: क्यों मानसिक रूप से परेशान हुई कंगना रनौत

अभिनेत्री ने लास्ट में लिखा, "इन रील्स को देखने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे सिर्फ गंदगी, नकारात्मकता और बदसूरती ही दिखाई गई हो. इन्हें देखकर मैं मानसिक रूप से परेशान महसूस कर रही हूं. अब मुझे थोड़ी हीलिंग और डिजिटल डिटॉक्स की जरूरत है."

View on Instagram

भारत भाग्य विधाता में नजर आई थी कंगना रनौत

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आई थीं. फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसका निर्देशन मनोज तापड़िया ने किया था और कहानी 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान कामा हॉस्पिटल की उन बहादुर नर्सों और स्टाफ से प्रेरित थी, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों की सुरक्षा की थी. मूवी की टक्कर वेदांग रैना और शरवरी की 'मैं वापस आऊंगा' के साथ-साथ विक्रम भट्ट की 'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट' रिलीज हुई थी.

ये भी पढ़ें: ‘भारत भाग्य विधाता’ में किसका किरदार निभा रही हैं कंगना रनौत? जानिए रील के पीछे की रियल हीरो अंजलि कुलथे की कहानी

ये भी पढ़ें: CM मोहन चरण माझी के साथ कंगना ने हेल्थकेयर हीरोज को किया सलाम,’भारत भाग्य विधाता’ बैज से बढ़ाया हौसला


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola