VVAAN Chhath Song: छठ सिर्फ त्योहार नहीं, गहरा अहसास है... तमन्ना भाटिया ने 'वन' के छठ गीत पर सुनाया पंडित जी और वॉचमैन का मजेदार किस्सा

Updated:
विज्ञापन

द वन में तमन्ना भाटिया, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

VVAAN Chhath Song: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अपनी फिल्म 'वन' के इन दिनों खूब पसंद किए जा रहे छठ गीत पर आम लोगों के रिएक्शन का एक मजेदार किस्सा सुनाया. साथ ही उन्होंने कहा कि छठ उनके लिए सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि एक गहरा अहसास है.

विज्ञापन

VVAAN Chhath Song: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म ‘वन’ का नया गाना ‘छठी मईया’ इन दिनों लोगों को खूब पसंद आ रहा है. किसी बॉलीवुड फिल्म में पहली बार छठ पूजा के महत्व को इतने बड़े स्तर पर दिखाया गया है. आमतौर पर हिंदी सिनेमा में इस महापर्व को इतनी बारीकी से नहीं दिखाया जाता, ऐसे में गाने ने लोगों का ध्यान खींचा है. हाल ही में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में तमन्ना ने बताया कि ‘छठी मईया’ गाना आने के बाद उनके घर के पंडित जी से लेकर सोसाइटी के वॉचमैन तक ने उनसे क्या मजेदार बातें कहीं.

विज्ञापन

'विसर्जन के दिन पंडित जी ने पकड़ लिया'

तमन्ना ने मुस्कुराते हुए बताया कि उनके घर पर गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा था. पूजा के बाद जब विसर्जन का दिन आया, तो उनके घर के पंडित जी ने उन्हें रोक लिया. तमन्ना ने कहा,

"मेरे पंडित जी ने मुझे पकड़ लिया और बोले कि हम सब यह फिल्म देखने जरूर जाएंगे. पंडित जी फिल्म में छठ पूजा के महत्व को देखकर बहुत खुश हुए. उन्होंने तो गाने में दिखाई गई पूजा की छोटी-छोटी बारीकियों की भी खूब तारीफ की."

ये भी पढ़ें: VVAAN Chhath Song: अर्घ्य देते वक्त मेरी आंखें भर आई थीं... 'वन' के छठ गीत पर भावुक हुईं तमन्ना भाटिया, बोलीं- आस्था अब समझ आई

वॉचमैन ने पूछा- 'क्या आप छठ पर फिल्म बना रही हैं?'

वन फिल्म में तमन्ना भाटिया, फोटो - इंस्टाग्राम
वन फिल्म में तमन्ना भाटिया, फोटो - इंस्टाग्राम

पंडित जी के बाद तमन्ना के साथ बिल्डिंग में भी कुछ ऐसा ही मजेदार सीन हो गया. उन्होंने बताया कि जब वह घर से निकल रही थीं, तभी वॉचमैन ने उन्हें रोककर पूछ लिया,

“मैडम, क्या आप छठ पूजा पर फिल्म बना रही हैं?”

इस पर तमन्ना ने मुस्कुराते हुए वॉचमैन को समझाया कि फिल्म की कहानी ‘वन देवी’ पर बेस्ड है, लेकिन छठ पूजा फिल्म का एक बड़ा और अहम हिस्सा है.

'छठ सिर्फ त्योहार नहीं, एक गहरा अहसास है'

तमन्ना भाटिया, फोटो- इंस्टाग्राम
तमन्ना भाटिया, फोटो- इंस्टाग्राम

छठ पर्व पर बात करते हुए तमन्ना ने दिल छू लेने वाली बात कही. उन्होंने कहा,

"मेरे हिसाब से छठ सिर्फ एक त्योहार नहीं है, यह एक बहुत बड़ा इमोशन यानी दिल से जुड़ा अहसास है. हमने पूरी श्रद्धा और साफ दिल के साथ फिल्म में इस पावन पूजा को दिखाया है. 'छठी मईया' गाना जब पर्दे पर आता है, तो वह सीन बहुत ही भव्य और खूबसूरत बन जाता है."

ये भी पढ़ें: VVAAN Bihar Mystery: 400 साल पुराना मंदिर... सूर्यास्त के बाद नो एंट्री, बिहार की ‘वन देवी’ की रहस्यमयी कहानी दिखाएंगे सिद्धार्थ-तमन्ना

कब थिएटर्स में रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म 'वन' 25 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म में तमन्ना भाटिया का यह नया अवतार और छठ पूजा का यह खास सीन दर्शकों को खूब पसंद आने वाला है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन