'हम अपराधियों के लिए कहर हैं', अनंत सिंह के AK-47 वाले आरोप पर नीरज कुमार बोले- चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं
नीरज कुमार (बाएं) और अनंत सिंह (दाएं)
Anant Singh Vs Neeraj Kumar: बिहार की सियासत में इन दिनों विधायक अनंत सिंह और एमएलसी नीरज कुमार के मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है. अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर उनके घर में AK-47 रखने का आरोप लगाया. इस पर अब नीरज कुमार ने प्रतिक्रिया दी. नीरज कुमार ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे अपराधियों के लिए कहर हैं और किसी भी स्तर पर चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं करेंगे.
Anant Singh Vs Neeraj Kumar: पटना के जेडीयू ऑफिस में आज ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में पार्टी के विधायकों और विधान पार्षदों का शामिल होना अनिवार्य था. लेकिन इसके बावजूद इसमें मोकामा के विधायक अनंत सिंह और मंत्री ललन सिंह शामिल नहीं हुए.
अनंत सिंह ने पहले दिया ये बयान
मीडिया ने अनंत सिंह से जब कार्यक्रम में शामिल नहीं होने की वजह पूछी तो उन्होंने कहा, यह पार्टी का चुनाव नहीं है. हमारा क्षेत्र में जाना जरूरी है. इसके साथ ही उन्होंने नीरज कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि AK-47 रखकर हमको फंसाया और जेल भिजवाया. हम लड़े तब नीरज बाबू ने विरोध किया. ललन सिंह लड़ते थे, तब भी उन्होंने विरोध किया. ये कभी नहीं छोड़ते हैं. हमारी गलती क्या है? नार्को टेस्ट की बात भी उन्होंने कही.
अनंत सिंह के आरोपों पर बोले नीरज कुमार
इन आरोपों पर एमएलसी नीरज कुमार ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, बहुत लोग हमारे ऊपर आरोप लगा रहे हैं. अरे हम तो अपराधियों के लिए कहर हैं. गंगा में घुस कर भी कोई कहेगा तो लोग नहीं मानेंगे. साथ ही AK-47 रखवाने के सवाल पर कहा, अगर उनके पास प्रमाण है तो कोर्ट जाएं. कोर्ट जाने में क्या दिक्कत है. अनर्गल आरोप लगाते हैं.
बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
नार्कों टेस्ट पर भी दी प्रतिक्रिया
इस दौरान नार्कों टेस्ट के सवाल पर नीरज कुमार ने कहा, इसके लिए कोर्ट जाएं और हिम्मत है तो आवेदन दें. मेरा जीवन पारदर्शी है. मैंने अपने जीवन में ऐसे घिनौने काम नहीं किए हैं. इस दौरान नीरज कुमार ने एमएलसी चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा, यह तो पार्टी तय करेगी.
नीरज बोले- हम कार्यकर्ता के बल पर जीतेंगे
अनंत सिंह ने नीरज कुमार को पूरी ताकत के साथ हराने का दावा किया था. इस पर नीरज कुमार ने कहा, हम अपने कार्यकर्ता के बल पर जीतेंगे. मेरे पास धनबल और बाहुबल थोड़ी न है. हम नीतीश कुमार के साथ बचपन से रहे हैं. कितने लोग पार्टी बदलते रहे. हम कही नहीं गए. हम चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं करेंगे. इस दौरान अनंत सिंह को नीरज कुमार ने महा अज्ञानी बताया. इस तरह से नीरज कुमार ने अनंत सिंह के सभी आरोपों को खारिज किया. आगे इस मामले में दूसरे नेताओं की ओर से क्या कुछ बयान सामने आते हैं, यह देखने वाली बात होगी.
Also Read: राजस्व विभाग के 3 अंचल और राजस्व अधिकारियों पर कार्रवाई, किसी को किया निलंबित तो किसी के कटे पेंशन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए