Dupahiya 2 OTT Release: निरहुआ की नई एंट्री के साथ फिर दौड़ेगी 'दुपहिया', प्राइम वीडियो ने अनाउंस की रिलीज डेट

Updated:
विज्ञापन

दुपहिया 2 में निरहुआ की एंट्री, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Dupahiya Season 2 OTT Release: प्राइम वीडियो की सुपरहिट कॉमेडी सीरीज 'दुपहिया 2' की रिलीज डेट सामने आ गई है. गजराज राव, रेणुका शहाणे के साथ इस बार निरहुआ भी आएंगे नजर. जानिए कब रिलीज होगा नया सीजन.

विज्ञापन

Dupahiya Season 2 OTT Release: ‘दुपहिया’ की पहली सीरीज में एक बाइक की चोरी ने धड़कपुर गांव की पूरी जिंदगी बदल दी थी. 25 साल से क्राइम फ्री इस गांव में पहली बार चोरी हुई और इसके बाद एक के बाद एक ऐसी गड़बड़ियां शुरू हुईं कि हर कोई परेशान हो गया. अब यही गांव एक बार फिर लौट रहा है, लेकिन इस बार मामला और भी बड़ा होने वाला है. ‘दुपहिया सीजन 2’ की रिलीज डेट सामने आ गई है. गजराज राव और रेणुका शहाणे स्टारर यह कॉमेडी सीरीज अक्टूबर में प्राइम वीडियो पर आएगी. आइए जानते हैं कब और क्या देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

कब रिलीज होगा 'दुपहिया 2'?

View on Instagram

अमेजन प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर इस सीरीज का नया पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज की तारीख का ऐलान कर दिया है. 'दुपहिया 2' आने वाली 1 अक्टूबर 2026 को सीधे आपके मोबाइल और टीवी स्क्रीन यानी प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.

पोस्टर में लिखा गया है, 'सुनो सुनो सुनो, धड़कपुर अब क्राइम फ्री नहीं रहा.'

नए पोस्टर में दो लड़के और एक लड़की कुर्सी पर हाथ बंधे हुए लाचार बैठे दिखाई दे रहे हैं, जिससे साफ है कि इस बार मामला और भी टेढ़ा होने वाला है.

ये भी पढ़ें: Friday OTT Releases: वीकेंड का प्लान यहीं बनाइए, 18 सितंबर को ओटीटी पर आ रही हैं ये 7 फिल्में-सीरीज

इस बार क्या नया देखने को मिलेगा?

पहले सीजन की कहानी जहां खत्म हुई थी, वहां रोशनी की शादी रुक गई थी और चोरी हुई बाइक का मामला भी उलझा रह गया था. अब सीजन 2 में देखना यह होगा कि क्या रोशनी और भूगोल के पिता बनवारी झा (गजराज राव) को उनका प्रमोशन मिल पाएगा? वहीं गांव की मुखिया पुष्पलता (रेणुका शहाणे) इस नए झमेले से गांव को कैसे बचाएंगी? मेकर्स का कहना है कि इस बार कहानी में पहले से ज्यादा हंसी, नए चैलेंज और मजेदार ड्रामे का तड़का होगा.

ये भी पढ़ें: Friday South OTT Releases: सूरज ढलते ही एलियन बनने वाली दुल्हन से रवि तेजा के एक्शन तक, इन साउथ फिल्मों से बनाएं वीकेंड एंटरटेनिंग

कास्ट में हुई भोजपुरी स्टार 'निरहुआ' की एंट्री

इस नए सीजन में पुराने सभी चहेते चेहरे तो लौट ही रहे हैं, साथ ही एक नया बड़ा नाम भी जुड़ गया है. गजराज राव, रेणुका शहाणे, यशपाल शर्मा, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा और शिवानी रघुवंशी के साथ-साथ इस बार भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी नजर आने वाले हैं.

निरहुआ के जुड़ने से धड़कपुर गांव की कॉमेडी का रंग और भी गाढ़ा होने वाला है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola