Panchayat 5: अक्टूबर-नवंबर तक आ सकता है नया सीजन, डायरेक्टर ने दिया हिंट, बोले- हारा हुआ प्रधान कैसे चलता है

Updated:
विज्ञापन

पंचायत 5 की स्टारकास्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

Panchayat Season 5: फुलेरा की कहानी अभी खत्म होने वाली नहीं है. पंचायत 4 के बाद सचिव जी, प्रधान जी और बाकी किरदारों के भविष्य को लेकर फैंस के मन में कई सवाल हैं. अब डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा ने सीजन 5 को लेकर अपडेट शेयर किया है.

विज्ञापन

Panchayat Season 5: सचिव जी की नौकरी, प्रधान जी की हार और फुलेरा की सियासत के बाद अब कहानी किस मोड़ पर जाएगी? डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा ने फाइनली इन सवालों के जवाब दिए. साथ ही सीजन की रिलीज विंडो पर भी बात की और बताया कि कहानी किस दिशा में आगे जाएगी.

विज्ञापन

पंचायत 5 को लेकर डायरेक्टर ने शेयर किया अपडेट

इंडिया टुडे संग बात करते हुए डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि पंचायत सीजन 5 फिलहाल एडिटिंग स्टेज में है. उन्होंने कहा, ''अभी एडिटिंग प्रोसेस चल रहा है. रिलीज डेट बिल्कुल फाइनल नहीं है. अक्टूबर-नवंबर के आसपास हो सकता है.''

पंचायत सीजन 5 की कास्ट, फोटो- इंस्टाग्राम
पंचायत सीजन 5 की कास्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

ये भी पढ़ें: बनियान-शॉर्ट्स पहनकर सब्जी मंडी पहुंचे Panchayat के ‘विधायक जी’, फैंस बोले- भूषण भाई, ये सब नहीं देख पाएंगे

कैसे आगे बढ़ेगी पंचायत 5 की कहानी

पंचायत सीजन 5 में कहानी को एक नया मोड़ मिलने की उम्मीद है. इस बारे में दीपक कुमार मिश्रा ने कहा, ''सबकी जिंदगी आगे बढ़ेगी. इलेक्शन तो हो गए, प्रधान जी भी हार गए, लेकिन उसके आगे उनकी जिंदगी कैसे आगे बढ़ रही है, बाकी कैरेक्टर्स की जिंदगी आगे कैसे बढ़ रही है. एक हारा हुआ प्रधान अब गांव में कैसे चलता-फिरता है, क्या करता है.''

पंचायत सीजन 5 की कास्ट, फोटो- इंस्टाग्राम
पंचायत सीजन 5 की कास्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

पंचायत 5 क्या होगा आखिरी सीजन

जब दीपक कुमार मिश्रा से पूछा गया कि क्या पंचायत 5 इस पॉपुलरवेब सीरीज का आखिरी सीजन हो सकता है, तो उन्होंने इन रूमर्स को खारिज करते हुए साफ जवाब दिया, ''नहीं, ऐसा कुछ नहीं है.'' अपकमिंग सीजन में शो की मेन और फेवरेट स्टार कास्ट वापसी होगा. इसमें जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक और चंदन रॉय शामिल हैं. द वायरल फीवर (टीवीएफ) की ओर से निर्मित और दीपक कुमार मिश्रा की ओर से निर्देशित, चंदन कुमार ने पंचायत की कहानी लिखी है और इसमें जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता जैसे कलाकार हैं. यह एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट की कहानी है, जो फुलेरा नामक काल्पनिक गांव में पंचायत सचिव बन जाता है.

ये भी पढ़ें: Panchayat 5: क्या सीजन 5 के बाद खत्म हो जाएगी फुलेरा की कहानी? निर्देशक ने बता दिया

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola