Aashram 4: बाबा निराला की दुनिया में हुई इस Toxic स्टार की एंट्री, बोले- मेरे लिए चैलेंजिंग है
अक्षय ओबेरॉय और आश्रम का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम
Aashram 4: बॉबी देओल स्टारर आश्रम 4 की शूटिंग शुरू हो चुकी है. इसमें बॉबी एक बार फिर बाबा निराला का किरदार निभाएंगे. इसी बीच टॉक्सिक स्टार अक्षय ओबेरॉय भी मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज का हिस्सा बन चुके हैं.
Aashram 4: बॉबी देओल स्टारर आश्रम का सफर साल 2020 में शुरू हुआ था और तभी से ‘बाबा निराला’ का किरदार और उनकी डार्क कहानी ने दर्शकों के बीच जबरदस्त फैन फॉलोइंग बनाई. अब चौथे सीजन की शूटिंग शूरू हो चुकी है. इसी बीच अक्षय ओबेरॉय ने प्रकाश झा की मोस्ट अवेटेड सीरीज में एंट्री कर ली है. अक्षय के किरदार को लेकर फिलहाल ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आए हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि वह कहानी में एक अहम रोल निभा सकते हैं.
Akshay Oberoi In Aashram 4: अक्षय ओबेरॉय की आश्रम 4 में हुई एंट्री
अक्षय ओबेरॉय ने आश्रम 4 का हिस्सा बनने और प्रकाश झा के साथ काम करने को लेकर अपनी एक्साइटमेंट शेयर की. उन्होंने कहा, ''आश्रम जैसे शो का हिस्सा बनना मेरे लिए सच में काफी एक्साइटिंग है. इस शो ने इतने सालों में अपनी एक अलग और मजबूत दुनिया बनाई है. प्रकाश झा सर का कहानी कहने का तरीका बेहद खास है और इस दुनिया के किरदार कभी भी सीधे-सपाट नहीं होते.''
Akshay Oberoi Role In Aashram 4: आश्रम 4 में किस रोल में नजर आएंगे अक्षय ओबेरॉय
उन्होंने आगे कहा, ''इस समय मैं अपने किरदार के बारे में ज्यादा कुछ रिवील नहीं कर सकता, क्योंकि कई डिटेल्स को सीक्रेट रखा जा रहा है, लेकिन इतना जरूर कह सकता हूं कि ये रोल मेरे लिए काफी चैलेंजिंग है और इसी वजह से मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं.''
Aashram 4 Star cast: आश्रम 4 में ये स्टार्स फिर मचाएंगे धमाल
आश्रम 4 में बॉबी देओल एक बार फिर बाबा निराला के किरदार में वापसी करेंगे. अदिति पोहंकर परमिंदर ‘पम्मी’ लोचन, चंदन रॉय सान्याल भूपेंद्र ‘भोपा स्वामी’ और त्रिधा चौधरी बबिता के रोल में नजर आएंगी. इसके अलावा सचिन श्रॉफ, नीतू चंद्रा श्रीवास्तव, चैतन्य चौधरी, परिणीता सेठ और पंखुड़ी गिडवानी भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे. इसी बीच, अक्षय यश और कियारा आडवाणी की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोनअप्स' में भी नजर आएंगे. इसके अलावा वह 'लव लॉटरी' में भी दिखाई देंगे.
ये भी पढ़ें: Aashram 4: ‘जपनाम’ के साथ फिर लौटेंगे बाबा निराला, शुरू हुई चौथे सीजन की शूटिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए