'मिर्जापुर' में रसिका दुग्गल की एंट्री की कहानी, एक मैसेज ने बदल दी थी पूरी जिंदगी, कहा- डर था कहीं रोल न चला जाए

Updated:
विज्ञापन

रसिका दुग्गल, फोटो- इंस्टाग्राम

रसिका दुग्गल ने 'मिर्जापुर' में बीना त्रिपाठी के किरदार से घर-घर पहचान बनाई. उन्होंने बताया कि यह रोल लगभग हाथ से निकल गया था. जानें कैसे एक मैसेज ने बदल दी उनकी जिंदगी.

विज्ञापन

Rasika Dugal Mirzapur: वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में बीना त्रिपाठी के किरदार ने रसिका दुग्गल को घर-घर में पहचान दिलाई. रसिका ने इंडिया टुडे से बातचीत में बताया कि फिल्म 'मंटो' उनके करियर के उस दौर में आई, जब उन्हें लगातार रिजेक्शन का सामना करना पड़ रहा था. उन्होंने कहा, "जिस प्रोजेक्ट ने मुझे सबसे ज्यादा बदला, वह 'मंटो' थाय हालांकि 'मिर्जापुर' ने मुझे सबसे ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाया और लोगों ने मुझे एक अलग नजरिए से देखा, लेकिन 'मंटो' ने मुझे उस मुश्किल दौर से बाहर निकाला, जिसमें मैं फंस गई थी."

विज्ञापन

रसिका दुग्गल ने कहा- मेरे मन में सवाल आता था कि अब आगे क्या होगा

रसिका दुग्गल ने बताया, "फिल्म 'किस्सा' और 'मंटो' के बीच काफी लंबा गैप था. उस दौरान मुझे ज्यादा काम नहीं मिल रहा था और कई रिजेक्शन मिले, जो काफी मुश्किल समय था. कई बार मेरे मन में सवाल आता था कि अब आगे क्या होगा? मैं कहां जाऊंगी और किस दरवाजे पर दस्तक दूंगी?"

View on Instagram

'मिर्जापुर' का ऑफर लगभग हाथ से निकल गया था

रसिका ने यह भी खुलासा किया कि उनकी जिंदगी बदलने वाला किरदार बीना त्रिपाठी भी लगभग उनके हाथ से निकल गया था. रसिका ने कहा, "मुझे पता चला कि करण अंशुमान एक शो बना रहे हैं. मैंने सोचा कि अगर करण मुझे कास्ट करना चाहते हैं तो वह खुद मुझे बुलाएंगे. मेरे दोस्त ने कहा कि तुम बस उन्हें एक मैसेज कर दो ताकि उन्हें याद आ जाए. मुझे लगा कि दोस्त को मैसेज करके रोल मांगना थोड़ा अजीब हो सकता है, लेकिन फिर मैंने उन्हें मैसेज कर दिया."

इस तरह मिला फिर 'मिर्जापुर' में रोल

उन्होंने आगे बताया, "मुझे एक मिनट के अंदर जवाब आया कि बिल्कुल, मिलते हैं और इस पर बात करते हैं. जब मैं उनसे मिली तो उन्होंने कहा कि उन्होंने मुझे इसलिए कॉल नहीं किया क्योंकि मैं 'मंटो' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम कर रही थी. उन्हें लगा शायद मैं सिर्फ फिल्मों में काम करना चाहती हूं और स्ट्रीमिंग शो नहीं करना चाहूंगी. मैंने कहा कि आप ऐसा कैसे सोच सकते हैं? जब मैंने किरदार पढ़ा तो मैं बहुत खुश हुई. वह रोल मेरे लिए बिल्कुल अलग था. मैं खुद डर गई थी कि कहीं ये लोग बीच में अपना फैसला न बदल दें. जब मैं रीडिंग के लिए ऑफिस जाती थी तो सोचती थी कि कहीं उन्हें ऐसा न लगे कि मैं यह किरदार नहीं निभा पाऊंगी. मैं बहुत नर्वस थी कि क्या मैं इसे सही तरीके से कर पाऊंगी."

View on Instagram

अब 'मिर्जापुर: द मूवी' में नजर आएंगी रसिका दुग्गल

वर्क फ्रंट की बात करें तो रसिका दुग्गल 'मिर्जापुर: द मूवी' में नजर आएंगी. यह फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.


ये भी पढ़ें: Look Back 2024: साल 2024 में इन वेब सीरीज का OTT पर रहा बोलबाला, नया साल आने से पहले फटाफट देख लें, LIST


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola