Mismatched Season 4: खत्म हुआ इंतजार, डिंपल-ऋषि की लव स्टोरी के आखिरी चैप्टर की शूटिंग शुरू

मिसमैच्ड सीजन 4 की शूटिंग शुरू, फोटो- इंस्टाग्राम
Mismatched Season 4: रोहित सराफ और प्राजक्ता कोली ने शुरू की फाइनल सीजन की शूटिंग. जानिए डिंपल-ऋषि की कहानी में क्या होगा खास और कब रिलीज हो सकता है नया सीजन.
Mismatched Season 4: नेटफ्लिक्स की पॉपुलर रोमांटिक-कॉमेडी वेब सीरीज 'मिसमैच्ड' के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. शो के चौथे और आखिरी सीजन की शूटिंग शुरू हो चुकी है. इसकी जानकारी खुद रोहित सराफ और प्राजक्ता कोली ने सेट से एक फन वीडियो शेयर करके दी. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई. खास बात यह है कि सीजन 4 के साथ डिंपल और ऋषि की खूबसूरत जर्नी भी अपने फाइनल चैप्टर तक पहुंच जाएगी.
यहां देखें वीडियो-
View on Instagram
Mismatched Season 4 Shooting: रोहित सराफ ने वीडियो शेयर कर बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
रोहित सराफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्राजक्ता कोली के साथ एक वीडियो शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया. वीडियो में दोनों सेट पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं. आखिर में दिखाई देने वाला क्लैपबोर्ड साफ बता देता है कि 'मिसमैच्ड सीजन 4' की शूटिंग शुरू हो चुकी है. वीडियो शेयर करते हुए रोहित ने कैप्शन में लिखा, "DimpShi फैंस, मेरे पास आपके लिए कुछ है."
इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और कमेंट सेक्शन में लोग नए सीजन का इंतजार जताने लगे.


Mismatched Season 4 Story: डिंपल और ऋषि की लव स्टोरी का होगा एंड
'मिसमैच्ड सीजन 4' इस पॉपुलर सीरीज का आखिरी सीजन होगा. यानी इस बार फैंस को डिंपल और ऋषि की कहानी का फाइनल चैप्टर देखने को मिलेगा. प्यार, नोकझोंक, दोस्ती और रिश्तों के उतार-चढ़ाव से भरी उनकी जर्नी अब अपने अंत तक पहुंचेगी.
Mismatched Season 4 Cast and Release: कौन-कौन आएगा नजर, कब होगी रिलीज?
'मिसमैच्ड सीजन 4' में रोहित सराफ और प्राजक्ता कोली के अलावा अहसास चन्ना, तारुक रैना, मुस्कान जाफरी, अभिनव शर्मा, विद्या मालवड़े और रणविजय सिंघा भी अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे. बता दें कि यह सीरीज संध्या मेनन की साल 2017 में आई किताब 'व्हेन डिंपल मेट ऋषि'' पर आधारित है. इसका पहला सीजन साल 2020 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था.
फिलहाल मेकर्स ने 'मिसमैच्ड सीजन 4' की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है, इसलिए फैंस को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा.
यह भी पढ़ें: Mismatched Season 4: ‘मिसमैच्ड’ के आखिरी सीजन को लेकर इमोशनल हुईं प्राजक्ता कोली, बोलीं- सेट पर खूब रोऊंगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










