Mismatched Season 4: शुरू हो गई रोहित और प्राजक्ता की ‘मिसमैच्ड 4’ की शूटिंग, प्रोफेसर सिड ने सेट से शेयर कीं खास तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

मिसमैच्ड सीजन 4 की BTS तस्वीरें, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Mismatched Season 4: रोहित सराफ और प्राजक्ता कोली की मशहूर सीरीज ‘मिसमैच्ड’ के चौथे और आखिरी सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है. रणविजय सिंहा ने सेट से तस्वीरें शेयर की हैं.

विज्ञापन

Mismatched Season 4: नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिसमैच्ड’ को पसंद करने वाले फैंस के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. रोहित सराफ और प्राजक्ता कोली स्टारर इस रोमांटिक ड्रामा सीरीज के चौथे और आखिरी सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है. शो में प्रोफेसर सिद्धार्थ यानी ‘सिड सर’ का किरदार निभाने वाले रणविजय सिंहा ने सोशल मीडिया पर सेट से कुछ तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी है. इस अपडेट के सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है, क्योंकि अब एक बार फिर डिंपल और ऋषि की कहानी स्क्रीन पर लौटने वाली है.

विज्ञापन

रणविजय सिंहा ने शेयर कीं सेट की तस्वीरें

रणविजय सिंहा ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं. पहली तस्वीर में उनके साथ एक्ट्रेस विद्या मालवदे नजर आ रही हैं, जो इस सीरीज में ‘जीनत’ का रोल निभाती हैं. बाकी तस्वीरों में टीम के दूसरे लोग दिख रहे हैं और आखिरी फोटो में उनकी वैनिटी वैन के बाहर उनका फिल्मी नाम ‘सिड’ लिखा हुआ है.

रणविजय ने कैप्शन में लिखा कि वह इस किरदार को पिछले 7 सालों से जी रहे हैं और इसके लिए वह बहुत शुक्रगुजार हैं. उन्होंने वादा किया कि पूरी टीम इस कहानी को एक बेहतरीन और यादगार अंत देने के लिए बहुत मेहनत कर रही है. उन्होंने इस सीजन के नए डायरेक्टर दिव्यांग ठक्कर का भी टीम में स्वागत किया.

यहां देखें पोस्ट-

फैंस हुए बेहद एक्साइटेड

जैसे ही रणविजय ने ये तस्वीरें शेयर कीं, फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. रणविजय के भाई हरमन सिंहा ने कमेंट किया, “वूशू! सिड सर वापस आ गए हैं.” वहीं एक फैन ने लिखा, “सीजन 4 जल्दी आओ” और दूसरे ने लिखा, “अब और इंतजार नहीं हो रहा. “

कब रिलीज होगा ‘मिसमैच्ड सीजन 4’?

इस सीरीज का तीसरा सीजन दिसंबर 2024 में नेटफ्लिक्स पर आया था, जो लोगों को बहुत पसंद आया था. इसके बाद मेकर्स ने चौथे सीजन का एलान किया, जो कि इस सीरीज का आखिरी सीजन होगा. यह सीजन इसी साल यानी 2026 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकता है.

कौन-कौन है इस बार सीरीज में?

इस आखिरी सीजन को दिव्यांग ठक्कर डायरेक्ट कर रहे हैं और इसे रॉनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया है. इस बार भी लीड रोल में रोहित सराफ (ऋषि) और प्राजक्ता कोली (डिंपल) नजर आएंगे. उनके साथ रणविजय सिंहा, विद्या मालवदे, अहसास चन्ना, तारुक रैना और अभिनव शर्मा जैसे पुराने और पसंदीदा कलाकार भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: थिएटर में छूट गई थी ‘Bhooth Bangla’? अब OTT पर देखें अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी, रिलीज डेट आई सामने

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola