थिएटर में छूट गई थी ‘Bhooth Bangla’? अब OTT पर देखें अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी, रिलीज डेट आई सामने

भूत बंगला ओटीटी रिलीज डेट, फोटो- इंस्टाग्राम
Bhooth Bangla OTT Release Date: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ अब OTT पर रिलीज होने जा रही है. जानिए फिल्म कब और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी, साथ ही इसकी कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.
Bhooth Bangla OTT Release Date: अगर आप अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे, तो अब इसे घर बैठे देखने का मौका मिलने वाला है. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म जल्द ही OTT पर रिलीज होने जा रही है. थिएटर में रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और अब यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है.
कब और कहां रिलीज होगी ‘भूत बंगला’?
Netflix India ने फिल्म की OTT रिलीज डेट को अनाउंस कर दिया है. ‘भूत बंगला’ 12 जून 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. Netflix ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “जोर-जोर से बोलकर सबको डरा दो, भूत बंगला में जल्द एंट्री होगी.”
यहां देखें अनाउंसमेंट पोस्ट-
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी मंगलपुर नाम के एक गांव से शुरू होती है, जहां एक डरावनी कहानी काफी मशहूर है. कहा जाता है कि ‘वधुसुर’ नाम की एक आत्मा शादी की रात दुल्हनों को उठा ले जाती है.
अर्जुन आचार्य (अक्षय कुमार), जो लंदन में रहता है और फाइनेंशियल परेशानियों से जूझ रहा है, अपनी पुश्तैनी हवेली मिलने के बाद भारत लौटता है. उसकी बहन मीरा की शादी होने वाली होती है, इसलिए वह शादी की तैयारियों के लिए हवेली को ठीक करवाने का फैसला करता है. लेकिन गांव में उसके पहुंचते ही वधुसुर की आत्मा फिर से जाग जाती है और उसकी बहन खतरे में पड़ जाती है.
फिल्म में कौन-कौन हैं?
‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के अलावा मिथिला पालकर, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू, वामिका गब्बी, जीशु सेनगुप्ता, मनोज जोशी, असरानी और राजेश शर्मा जैसे कलाकार नजर आए हैं.
फिल्म में 25 साल बाद अक्षय कुमार और तब्बू की जोड़ी भी साथ दिखाई दी है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया.
बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन?
‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया. Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 269.22 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. वहीं भारत में इसका नेट कलेक्शन करीब 182 करोड़ रुपये रहा. फिल्म को हॉरर और कॉमेडी के मजेदार मेल के लिए सराहा गया.
अक्षय कुमार की अगली फिल्म कौन सी है?
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे. यह ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जो 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
यह भी पढ़ें: Tanu Weds Manu 3 हुई ऑफिशियली कन्फर्म, क्या इस बार ट्रिपल रोल में नजर आएंगी कंगना रनौत?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










