The Family Man 4 का इंतजार कर रहे हैं? मनोज बाजपेयी ने श्रीकांत तिवारी की वापसी पर दिया अपडेट

Updated:
विज्ञापन

द फैमिली मैन सीजन 4 अपडेट, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

The Family Man Season 4 को लेकर मनोज बाजपेयी ने नया अपडेट दिया है. जानिए श्रीकांत तिवारी की वापसी कब होगी और नए सीजन की शूटिंग को लेकर क्या खबर है.

विज्ञापन

The Family Man Season 4 Update: ‘द फैमिली मैन’ के फैंस लंबे समय से इसके चौथे सीजन का इंतजार कर रहे हैं. सीजन 3 खत्म होने के बाद कहानी में कई सवाल छूट गए थे, इसलिए अब हर कोई जानना चाहता है कि श्रीकांत तिवारी आगे क्या करेंगे. इसी बीच मनोज बाजपेयी ने सीजन 4 को लेकर ऐसा अपडेट दिया है, जिससे फैंस की उम्मीद बढ़ गई है. उन्होंने बताया कि नए सीजन को लेकर जल्द ही बातचीत शुरू हो सकती है.

विज्ञापन

मनोज बाजपेयी ने सीजन 4 पर क्या बताया?

मनोज बाजपेयी ने Variety India से बातचीत में ‘द फैमिली मैन सीजन 4’ को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि नए सीजन पर जल्द बातचीत शुरू होने की उम्मीद है.

एक्टर के मुताबिक, पहले सीजन 4 को लेकर बातचीत होगी. इसके बाद स्क्रिप्ट को फाइनल किया जाएगा और फिर कलाकारों को शूटिंग की तैयारी के लिए बुलाया जाएगा. यानी अभी काम शुरुआती स्टेज पर है, लेकिन सीजन 4 को आगे बढ़ाने की तैयारी जरूर है.

ये भी पढ़ें: 1.37 करोड़ खर्च कर Manoj Bajpayee ने खरीदी 4.45 एकड़ जमीन, कुछ ऐसे हुई पूरी डील

कब शुरू होगी ‘द फैमिली मैन 4’ की शूटिंग?

अगर आप सोच रहे हैं कि शूटिंग कब से शुरू होगी या सीजन 4 कब रिलीज होगा, तो फिलहाल इसका जवाब नहीं है.

अभी मेकर्स ने शूटिंग या रिलीज की कोई पक्की तारीख नहीं बताई है. पहले स्क्रिप्ट फाइनल होगी, उसके बाद ही आगे का शेड्यूल तय होगा.

सीजन 4 में क्या होगी कहानी?

अभी सीजन 4 की कहानी को लेकर मेकर्स ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है. इतना जरूर माना जा रहा है कि कहानी सीजन 3 के बाद से आगे बढ़ेगी.

श्रीकांत तिवारी एक बार फिर देश को बचाने की कोशिश करते नजर आ सकते हैं. साथ ही उनकी निजी जिंदगी और परिवार की परेशानियां भी कहानी का हिस्सा बनी रह सकती हैं.

ये भी पढ़ें: बिहार के इस लाल ने 5 घंटे की फिल्म में दिए ऐसे फाड़ू पंचलाइन, थिएटर में फ्लॉप लेकिन OTT पर बन गई कल्ट क्लासिक

सीजन 3 में क्या हुआ था?

‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन में श्रीकांत की कहानी नॉर्थईस्ट इंडिया पहुंची थी. यहां प्रोजेक्ट सहकार के जरिए इलाके के विकास की कोशिश दिखाई गई थी.

मामला तब बिगड़ गया जब जयदीप अहलावत के किरदार रुक्मा ने कुछ बड़े स्थानीय नेताओं की हत्या कर दी. इसके बाद वहां राजनीतिक और सुरक्षा से जुड़ा बड़ा संकट खड़ा हो गया और श्रीकांत एक बार फिर खतरनाक मिशन में फंस गए.

इसके साथ ही श्रीकांत अपनी निजी जिंदगी की परेशानियों से भी जूझते रहे. यही शो की खासियत है कि इसमें एक तरफ जासूसी और एक्शन दिखता है, तो दूसरी तरफ एक पति और पिता के तौर पर श्रीकांत की जिंदगी भी दिखाई जाती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola