1.37 करोड़ खर्च कर Manoj Bajpayee ने खरीदी 4.45 एकड़ जमीन, कुछ ऐसे हुई पूरी डील

Updated:
विज्ञापन

मनोज वाजपेयी, फोटो- इंस्टाग्राम

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी फिल्मों में अच्छी कमाई करने के साथ-साथ प्रोपर्टी में भी इन्वेस्ट करते हैं. अब एक्टर ने मुलशी तालुका में करीब 4.45 एकड़ यानी 1.80 हेक्टेयर कृषि भूमि खरीदी है.

विज्ञापन

Manoj Bajpayee: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने रियल एस्टेट में एक और बड़ा इन्वेस्टमेंट किया है. सीआरई मैट्रिक्स प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, अभिनेता ने पुणे के पास मुलशी तालुका में करीब 4.45 एकड़ यानी 1.80 हेक्टेयर कृषि भूमि खरीदी है. इस जमीन के लिए उन्होंने करीब 1.37 करोड़ की रकम चुकाई है.

विज्ञापन

मनोज वाजपेयी ने कहां ली है जमीन, 1.37 करोड़ में हुई डील

यह प्रॉपर्टी पुणे जिले के मुलशी तालुका के तैलाबैल गांव में स्थित है. यह डील 25 अगस्त 2026 को रजिस्टर हुई. इस ट्रांजैक्शन पर 6.86 लाख की स्टांप ड्यूटी और 30,000 की रजिस्ट्रेशन फीस भी जमा की गई. रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड के मुताबिक, मनोज बाजपेयी ने यह जमीन विमलचंद खिमराज जैन से खरीदी है. प्रॉपर्टी की डील वैल्यू 1,37,31,000 बताई गई है.

ये भी पढ़ें: ChatGPT से भी तेज निकले मनोज बाजपेयी, भोजपुरी सुनकर हैरान रह जाएंगे, देखिए वीडियो

2023 में भी किया था 32 करोड़ का निवेश

मनोज बाजपेयी ने इससे पहले 2023 में मुंबई के ओशिवारा इलाके में चार ऑफिस यूनिट्स में करीब 32 करोड़ का इन्वेस्टमेंट किया था. ये चारों ऑफिस यूनिट्स Signature Building में स्थित हैं, जो वीरा देसाई रोड के पास है. डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, इन प्रॉपर्टीज का रजिस्ट्रेशन 4 अक्टूबर 2023 को हुआ था. इस डील के लिए अभिनेता ने करीब 1.86 करोड़ की स्टांप ड्यूटी चुकाई थी.

ये भी पढ़ें: बिहार के इस लाल ने 5 घंटे की फिल्म में दिए ऐसे फाड़ू पंचलाइन, थिएटर में फ्लॉप लेकिन OTT पर बन गई कल्ट क्लासिक

Manoj Bajpayee Movies: मनोज बाजपेयी का फिल्मी सफर

मनोज बाजपेयी हिंदी सिनेमा के उन एक्टर्स में शामिल हैं, जिन्होंने काफी स्ट्रगल के बाद कई धांसू फिल्में की है. इसमें सत्या, गैंग्स ऑफ वासेपुर, अलीगढ़ और भोंसले जैसी फिल्में शामिल है. OTT की दुनिया में भी उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ी है. खास तौर पर द फैमिली मैन में श्रीकांत तिवारी के किरदार ने उन्हें नई ऑडियंस के बीच भी खूब पॉपुलर बनाया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola