Batwara 1947 Box Office: 50 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर सकी सनी देओल की फिल्म, कलेक्शन देख जानें हिट हुई या फ्लॉप
बंटवारा 1947 फिल्म का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम
Batwara 1947 Box Office: सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ तक का आंकड़ा पार नहीं कर पाई. फिल्म की टक्कर आवारापन 2 संग हुई थी. आइये जानते हैं इसने अब तक कितना कलेक्शन किया है.
Batwara 1947 Box Office: सनी देओल स्टारर बंटवारा 1947, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. इसकी टक्कर इमरान हाशमी की रोमांटिक ड्रामा आवारापन 2 संग हुई थी. वीकेंड डे तक तो फिल्म ने अच्छी रफ्तार पकड़ी, लेकिन बाद में ये सुस्त पड़ गई. अब तो कमाई लाखों में सिमट चुकी है.
Batwara 1947 Box Office Collection Day 14: बंटवारा 1947 ने कमाए इतने करोड़
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल की फिल्म ने 14वें दिन 0.04 करोड़ का कलेक्शन किया. जिसके बाद भारत में इसकी टोटल कमाई 37.80 करोड़ तक पहुंच गई. वहीं वर्ल्डवाइड मूवी ने 53.88 करोड़ कमाए.
View on Instagram
ये भी पढ़ें: Batwara 1947 Box Office: करोड़ों से लाखों में सिमटी ‘बंटवारा 1947’ की कमाई, 8वें दिन का कलेक्शन जान पकड़ लेंगे माथा
बंटवारा 1947 का डे वाइज कलेक्शन
- बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1- 6.84 करोड़
- बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2- 16.07 करोड़
- बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3- 8.7 करोड़
- बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4- 2.34 करोड़
- बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5- 2.59 करोड़
- बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6- 1.76 करोड़
- बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7- 1.58 करोड़
- बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8- 0.90 करोड़
- बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9- 1.35 करोड़
- बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10- 1.55 करोड़
- बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11- 0.42 करोड़
- बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12- 0.63 करोड़
- बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 13- 0.07 करोड़
- बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 14- 0.04 करोड़
ये भी पढ़ें: Batwara 1947: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप... फिर भी सनी देओल के फैन हुए सलमान खान, करण को फोन कर कही ये बात
बंटवारा 1947 टोटल कलेक्शन- 37.80 करोड़
View on Instagram
बंटवारा 1947 के बारे में
बंटवारा 1947में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल जैसे स्टार्स की टोली है. 1947 के बंटवारे की बैकग्राउंड पर सेट यह कहानी सिकंदर मिर्जा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार के साथ पाकिस्तान चला जाता है. वहां उसकी जिंदगी उस वक्त मुश्किल हो जाती है, जब उसे पता चलता है कि ऊपर के हिस्से में एक हिंदू महिला रह रही है और वह वहां से जाने के लिए तैयार नहीं है. हालात बिगड़ने के साथ सिकंदर उस महिला की रक्षा करता है. फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए