रक्षाबंधन पर वायरल हुआ Toxic का ये सीन, यश-नयनतारा का भाई-बहन वाला प्यार देख भर आएंगी आंखें

Updated:
विज्ञापन

नयनतारा और यश, फोटो- इंस्टाग्राम

Raksha Bandhan Special: फिल्म टॉक्सिक में यश और नयनतारा ने राया और गंगा का किरदार निभाया है. भाई के लिए गंगा का प्यार और उसका हर मुश्किल में साथ देना भाई-बहन के रिश्ते को खास बनाता है. फिल्म से कुछ सीन्स भी वायरल हुए.

विज्ञापन

Raksha Bandhan Special: भाई-बहन का रिश्ता काफी यूनिक होता है. इस रिश्ते को मजबूत रखने के लिए प्यार और भरोसे की जरूरत होती है, क्योंकि वक्त के साथ ये बेस्ट फ्रेंड, सीक्रेट पाटनर्स और टीचर भी बन जाते हैं. 26 अगस्त को रिलीज हुई टॉक्सिक में भी यश और नयनतारा ने एक परफेक्ट Sibling का किरदार निभाया है.

विज्ञापन

Nayanthara And Yash Brother-Sister Bonding: नयनतारा और यश का दिखा भाई-बहन वाला बॉन्डिंग

राया और गंगा बनकर वह दुनिया को जीतने के मिशन पर निकले हैं. आमतौर पर भाई-बहन एक-दूसरे को प्रोटेक्ट करते हैं, ये दोनों एक दूसरे के लिए जंग छेड़ने को तैयार हैं. दरअसल गंगा (नयनतारा) ने बचपन में अपने छोटे भाई राया (यश) को पालने और परिवार के लिए खाना जुटाने तक के लिए काफी मुश्किलें झेली हैं. समय के साथ उसका प्यार अपने भाई के लिए काफी बढ़ जाता है. राया भी अपनी बहन का सपना पूरा करने में लगा रहता है और गैंगस्टर की दुनिया में पावरफुल बनता है.

नयनतारा और यश, फोटो- इंस्टाग्राम
नयनतारा और यश, फोटो- इंस्टाग्राम

भाई को बचाने के लिए गंगा जुटाती है हिम्मत

टॉक्सिक का एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें रेबेका, राया को गोली मारती है, तो गंगा उसे शूट करती है और बिना समय गवाएं अपने भाई को अस्पताल लेकर पहुंचती है. वह टूटी हुई रहती है, लेकिन भाई को बचाने के लिए हिम्मत जुटाती है.

View on Instagram

ये भी पढ़ें: Toxic Box Office Day 2: 100 करोड़ की ओपनिंग के बाद फिल्म हिट या फुस्स, 5 बजे तक कलेक्शन के नंबर्स ने खोली पोल

राया और गंगा का इमोशनल ब्रेकडाउन

फिल्म के एक और सीन में देखने को मिलता है कि राया किसी बर्फीले पहाड़ में है, जहां उसकी आंख खुलती है, तो उसकी बहन गंगा खड़ी होती है. वह उसे देखकर इमोशनल हो जाता है और गले लगाने के लिए भागता है. इधर गंगा भी रोती हुई दिखाई देती है और अपना हाथ आगे बढ़ाती है, लेकिन तभी वह जोड़ से चिल्लाती है और कबूतर उड़ने लगते है, फिर चारो ओर तबाही का मंजर देखने को मिलता है.

View on Instagram


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola