Toxic के लिए ली 10-12 करोड़ की फीस... नयनतारा ने बताया क्यों निभाया यश की फिल्म में 'गंगा' का रोल
नयनतारा, फोटो- इंस्टाग्राम
सुपरस्टार यश और कियारा आडवाणी स्टारर 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 190 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. अब नयनतारा ने बताया कि गैंगस्टर ड्रामा में गंगा का किरदार निभाने के लिए उन्होंने क्यों हां कहा.
साउथ एक्ट्रेस नयनतारा 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में नजर आ रही हैं. इसमें उन्होंने यश की बहन गंगा का रोल निभाया है. मूवी के कुछ सीन्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें नेटिजन्स उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं.
Why Nayanthara Said Yes To Toxic: टॉक्सिक के लिए नयनतारा ने क्यों कहा हां
वैरायटी इंडिया संग बात करते हुए नयनतारा ने टॉक्सिक का हिस्सा बनने पर बात की. उन्होंने कहा कि वह कभी भी किसी प्रोजेक्ट को इस आधार पर सिलेक्ट नहीं करतीं कि वह सोलो फिल्म है या मल्टी-स्टारर. उनके लिए सबसे ज्यादा मायने किरदार और कहानी रखता है. एक्ट्रेस ने आगे बताया कि टॉक्सिक में उन्हें ऐसा रोल ऑफर हुआ, जिसे वह इग्नोर नहीं कर सकती थीं. जवान स्टार ने सिनेमा को एक सहयोगी माध्यम बताते हुए कहा कि जब फिल्म के हर किरदार को अच्छे से लिखा जाता है, तो उसका फायदा पूरी फिल्म को मिलता है.
View on Instagram
ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर वायरल हुआ Toxic का ये सीन, यश-नयनतारा का भाई-बहन वाला प्यार देख भर आएंगी आंखें
Nayanthara On Ganga Character: गंगा के किरदार पर क्या बोली नयनतारा
टॉक्सिक में नयनतारा गंगा का किरदार निभा रही हैं. एक्ट्रेस के मुताबिक, गंगा के किरदार में अभी बहुत कुछ ऐसा है, जो दर्शकों को ट्रेलर में नहीं दिखा, वह फिल्म देखने पर ही पता चलेगा. उनके अनुसार, गंगा की अपनी आवाज, अपनी चॉयस और एक अलग इमोशनल जर्नी है. वह कहानी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं और सिर्फ किसी दूसरे किरदार को सपोर्ट करने के लिए मौजूद नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: Toxic Box Office Day 2: 100 करोड़ की ओपनिंग के बाद फिल्म हिट या फुस्स, कलेक्शन के नंबर्स ने खोली पोल
Nayanthara Toxic Fees: नयनतारा ने टॉक्सिक के लिए ली इतनी फीस
वेरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस को साउथ सिनेमा की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में गिना जाता है. अभिनेत्री ने यश की फिल्म के लिए 10-12 करोड़ रुपये चार्ज की हैं. फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने दूसरे दिन 22,629 शोज से 36.40 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ भारत में इसकी कुल ग्रॉस कमाई 164.50 करोड़ और नेट कमाई 137.50 करोड़ हो गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए