Raksha Bandhan Giva Ad: 'तेरा कुत्ता टॉमी...?' Kriti के ऐड पर भड़कने वाली कंगना का पुराना वीडियो वायरल, Kunicka Sadanand ने घेरा
कंगना और कुनिका, फोटो- इंस्टाग्राम
कृति सेनन के GIVA ऐड विवाद पर कुनिका सदानंद ने कंगना रनौत पर साधा निशाना. कंगना का पुराना रक्षाबंधन वीडियो शेयर कर उठाए दोहरे रवैये पर सवाल.
Kunicka Sadanand on Kangana Ranaut Raksha Bandhan Giva Ad: रक्षाबंधन के जीवा ऐड में कृति सेनन के आउटफिट को लेकर इंटरनेट में बहुत बहस हुई. अब इस कंट्रोवर्सी पर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने कंगना रनौत पर निशाना साधा है. कुछ दिन पहले कंगना ने एक ज्वेलरी ब्रांड के रक्षाबंधन ऐड में कृति के कपड़ों पर सवाल उठाए थे. विवाद बढ़ने के बाद उस ऐड को सोशल मीडिया से हटा दिया गया.
Kunicka Sadanand on Kangana Ranaut Giva Ad: क्या कहा कुनिका ने
एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने अब X पर कंगना का एक पुराना रक्षाबंधन विज्ञापन शेयर किया है. इस विज्ञापन में कंगना स्ट्रैपलेस ड्रेस और डीप नेकलाइन वाले आउटफिट में नजर आ रही हैं. पोस्ट शेयर करते हुए कुनिका ने लिखा,
"मेरा कुत्ता कुत्ता, तेरा कुत्ता टॉमी???"
">Mera kutta kutta , tera kutta Tommy??? 😳🤪 https://t.co/xXvYMY7lf1
— Kunickaa Sadanand (@Kunickaa) August 27, 2026
कंगना का यह पुराना ऐड दोबारा सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है. इसके बाद यूजर्स कंगना और कृति के लुक की तुलना कर रहे हैं. कुछ लोगों ने कंगना की उन टिप्पणियों पर भी सवाल उठाए हैं, जिनमें उन्होंने महिलाओं के कपड़ों और भारतीय संस्कृति को लेकर अपनी राय रखी थी.
">I love it more power to you @kritisanon, ♥️ as for the brand GIVA shame on you for being such a coward, and leaving Kriti Sanon alone to deal with the trolls and slut shaming😡😡😡
— Kunickaa Sadanand (@Kunickaa) August 27, 2026
To all the women who plan to shop at GIVA remember this.
An artist never decides the script it’s… https://t.co/hWnyjmU3Wr
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस पुराने विज्ञापन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने तंज करते हुए लिखा कि एक ही तरह के आउटफिट को लेकर अलग-अलग लोगों के लिए अलग नजरिया क्यों रखा जाता है. वहीं, कुछ यूजर्स ने कंगना पर कथित दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप भी लगाया.
Kangana on Kriti Senon Raksha Bandhan Giva Ad: कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर कंगना ने क्या कहा था?
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब कंगना रनौत ने कृति सेनन के GIVA रक्षाबंधन कैंपेन पर सवाल उठाए. विज्ञापन में कृति को त्योहार मनाते हुए केप, ड्रेप्ड स्कर्ट और ब्रैलेट स्टाइल ब्लाउज पहने दिखाया गया था.
कंगना ने सोशल मीडिया पर कृति के आउटफिट को लेकर सवाल उठाते हुए कहा था कि आज महिलाओं के पास पहनने के लिए कई तरह के विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में भाई को राखी बांधते समय बिकिनी या अंडरगारमेंट जैसा आउटफिट पहनने की जरूरत क्यों है?
">@KanganaTeam blasts #KritiSanon ad.
— Global Post (@globalpost10) August 27, 2026
"Where is Tika? Where is Diya in the Giva ad?"
Giva later withdrew the ad as Hindus started objecting the portrayal. pic.twitter.com/7XLTZO25Wq
कंगना ने अपने पोस्ट में लिखा था कि आज की महिलाएं अपनी पसंद के मुताबिक कॉकटेल ड्रेस, लहंगा-चोली, जींस, साड़ी, बिकिनी और सलवार-कमीज जैसे कई तरह के कपड़े पहन सकती हैं. इसके बावजूद रक्षाबंधन जैसे त्योहार के दौरान ऐसे कपड़े चुनने पर उन्होंने सवाल उठाया। उन्होंने विज्ञापन को "जानबूझकर अजीब" भी बताया था.
Kriti Senon Replied to Kangana and Trollers Giva Ad: कृति सेनन ने भी दिया जवाब
कंगना की टिप्पणी के बाद कृति सेनन ने भी सोशल मीडिया पर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि किसी त्योहार का महत्व केवल इस बात से तय नहीं होना चाहिए कि कोई महिला क्या पहन रही है.
कृति ने कहा कि त्योहारों की असली भावना कपड़ों में नहीं, बल्कि परंपराओं और उनसे जुड़ी भावनाओं में होती है. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि आखिर महिलाओं को लगातार यह क्यों बताया जाता है कि उन्हें क्या पहनना चाहिए.

कृति के मुताबिक, समय के साथ एथनिक फैशन में बदलाव आया है, लेकिन किसी महिला के संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान को केवल उसके कपड़ों या नेकलाइन से नहीं आंका जाना चाहिए.
Giva Removed the Ad After Controversy: GIVA ने विवाद के बाद हटाया विज्ञापन
विवाद बढ़ने के बाद ज्वेलरी ब्रांड GIVA ने रक्षाबंधन कैंपेन को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया. ब्रांड ने कहा कि वह भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का सम्मान करता है.
">A jewelry brand just pulled its Raksha Bandhan ad with Kriti Sanon after facing major backlash.
— The Juggernaut (@thejuggernaut) August 26, 2026
On August 17, GIVA posted an ad launching a rakhi collection for pets. In it, actor Kriti Sanon ties a rakhi around her dog’s paw before tying one on her brother’s wrist. But what… pic.twitter.com/2fnBMwnc9U
कंपनी ने सफाई दी कि विज्ञापन का उद्देश्य परिवार के साथ रक्षाबंधन मनाने और पालतू जानवरों को भी इस खुशी में शामिल करने का संदेश देना था. GIVA ने यह भी कहा कि अगर विज्ञापन से किसी की भावनाएं अनजाने में आहत हुई हैं, तो उसका ऐसा कोई इरादा नहीं था. लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया.
यह भी पढ़ें : कृति सेनन Giva Ad विवाद में घसीटा गया Sonu Nigam का नाम, सिंगर ने भड़कते हुए कहा- 'यह मैं नहीं हूं, मीडिया जागो'
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए