कृति सेनन Giva Ad विवाद में घसीटा गया Sonu Nigam का नाम, सिंगर ने भड़कते हुए कहा- 'यह मैं नहीं हूं, मीडिया जागो'
सोनू निगम और कृति सेनन, फोटो इंस्टाग्राम
कृति सेनन के GIVA रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद में सिंगर सोनू निगम ने अपने नाम से चलाए जा रहे फर्जी बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है. सोनू ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि उन्होंने विज्ञापन को लेकर कोई बयान नहीं दिया और मीडिया से जिम्मेदारी से रिपोर्टिंग करने की अपील की.
Sonu Nigam on Kriti Senon Giva Ad: सिंगर सोनू निगम ने कृति सेनन के रक्षाबंधन जीवा विज्ञापन को लेकर चल रहे विवाद पर किसी तरह की टिप्पणी करने से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि एक मीडिया पब्लिकेशन ने उनके नाम से गलत बयान प्रकाशित किया. सोनू ने सोशल मीडिया पर इस बात को साफ किया कि विज्ञापन विवाद को लेकर जो बयान उनके नाम से शेयर किया गया है, वह उनका नहीं है.
Kriti Senon Vs Sonu Nigam: कृति कंट्रोवर्सी वर्सेस सोनू निगम
दरअसल, एक पब्लिकेशन ने एक हेडलाइन शेयर की थी, जिसमें लिखा था,
"हिंदू सहनशील होते हैं, उनके सब्र की परीक्षा न लें: कृति सेनन के विज्ञापन विवाद पर सोनू निगम."
इस पर सोनू निगम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है.
गुरुवार को सोनू ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "यह मैं नहीं हूं और मैं कभी ऐसा नहीं रहा. TOI जागो! मीडिया जागो!" उनकी इस प्रतिक्रिया के बाद साफ हो गया कि उन्होंने इस मामले पर अपनी ओर से कोई बयान नहीं दिया था.
View on Instagram
Kriti Senon Giva Ad Controversy: कृति सेनन के विज्ञापन को लेकर हुआ विवाद
कृति सेनन हाल ही में ज्वेलरी ब्रांड GIVA के रक्षाबंधन कैंपेन में नजर आई थीं. विज्ञापन सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके पहनावे को लेकर कुछ लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया. इसके बाद यह विज्ञापन चर्चा में आ गया.
विवाद बढ़ने के बाद GIVA ने अपना यह कैंपेन वापस ले लिया. ब्रांड ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर कहा कि वह भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का सम्मान करता है. कंपनी के मुताबिक, इस कैंपेन का उद्देश्य रक्षाबंधन की खुशी में पालतू जानवरों को भी शामिल करना था.
">Everyone trolling Kriti Sanon for this GIVA ad, saying she’s wearing a “bikini.” Is she? Nope.
— Ritzz (@ChaoticRitzz) August 23, 2026
She’s not dressed inappropriately.
Maybe her outfit just doesn’t fit your definition of “decency.” I could wear that in front of my brother too.
Same people cheering her bikini… pic.twitter.com/65aSejJLFU
ब्रांड ने कहा कि अगर विज्ञापन से अनजाने में किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो इसका उनका कोई इरादा नहीं था. इसी वजह से सम्मान के तौर पर विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया.
What is in the Giva Rakshabandha Ad: विज्ञापन में क्या दिखाया गया था?
GIVA के इस विज्ञापन में कृति सेनन रक्षाबंधन का त्योहार मनाती नजर आई थीं. उन्होंने ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज के साथ केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहनी थी. सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनके आउटफिट को लेकर सवाल उठाए और कहा कि रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर इस तरह का पहनावा सही नहीं है.
मामला तब और चर्चा में आ गया, जब एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने भी इस कैंपेन की आलोचना की। उन्होंने कृति के आउटफिट और विज्ञापन में त्योहार को दिखाने के तरीके पर सवाल उठाए और उनके कपड़ों की तुलना बिकिनी से की.
Kriti Senon on Giva Rakshabandhan Ad: कृति सेनन ने भी दिया जवाब
विवाद बढ़ने के बाद कृति सेनन ने भी सोशल मीडिया में जवाब दिया हैं. उन्होंने अपने आउटफिट और पूरे कैंपेन का बचाव किया. कृति ने लिखा,
"संस्कृति और परंपराएं दिल में होती हैं, नेकलाइन में नहीं."
कृति ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात का विचार पसंद आया कि रक्षाबंधन के जश्न में पालतू जानवरों को भी शामिल किया गया, क्योंकि आज कई परिवारों में कुत्ते परिवार का अहम हिस्सा होते हैं.

इस पूरे विवाद के बीच सोनू निगम ने अपने नाम से दिए गए कथित बयान को गलत बताया है. उन्होंने साफ किया कि विज्ञापन विवाद पर वायरल हो रहा बयान उनका नहीं है.
Kriti Senon's Controversial Giva Ad Pulled Down: जीवा ऐड को इंटरनेट से हटाया गया
जीवा ब्रांड ने इंस्टाग्राम पर एक स्टेटमेंट जारी कर कंट्रोवर्शियल ऐड को लेकर सफाई दी. ब्रांड ने कहा कि वह भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का सम्मान करता है. उसका हमेशा से मानना रहा है कि त्योहार पूरे परिवार के साथ खुशी से मनाए जाने चाहिए. इस बार ब्रांड अपने पालतू जानवरों को भी इस जश्न का हिस्सा बनाना चाहता था.
ब्रांड ने आगे कहा कि अगर उसके हालिया विज्ञापन से किसी की भावनाएं अनजाने में आहत हुई हैं, तो इसके पीछे ऐसा कोई इरादा नहीं था. लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए ब्रांड ने विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया है.

ब्रांड ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि वह त्योहारों के इस मौसम में सभी के लिए प्यार और पॉजिटिव की कामना करता है. इसके साथ ही, ब्रांड ने अपनी पोस्ट पर कमेंट करने का विकल्प भी बंद कर दिया है.
यह भी पढ़ें : कृति सेनन के Rakhi Ad विवाद में बहन नूपुर सेनन की एंट्री, कंगना रनौत के बयान पर बोलीं- ‘मुझे दिक्कत नहीं तो आपको क्यों?’ विज्ञापनों में बोल्ड और फ्यूजन लुक पर भड़के लोग, जब कपड़ों को लेकर बुरी तरह ट्रोल हुईं ये टॉप एक्ट्रेसेस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए