Aashram Season 4 Update: फिर खुलेगा बदनाम आश्रम का दरवाजा, नई करतूतों के साथ लौट रहे बॉबी देओल, इस महीने से शुरू होगी शूटिंग

Updated:
विज्ञापन

आश्रम सीजन 4 अपडेट, फोटो- इंस्टाग्राम

Aashram Season 4 Update: बाबा निराला की वापसी की तैयारी शुरू हो गई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘आश्रम सीजन 4’ की शूटिंग अगस्त 2026 से शुरू होगी. जानिए शो की स्टारकास्ट और लेटेस्ट अपडेट.

विज्ञापन

Aashram Season 4 Update: बॉबी देओल की सुपरहिट वेब सीरीज ‘आश्रम’ एक बार फिर चर्चा में है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘आश्रम सीजन 4’ की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है. बताया जा रहा है कि मेकर्स अगस्त 2026 से नए सीजन की शूटिंग शुरू करेंगे, जिसमें एक बार फिर बाबा निराला की कहानी आगे बढ़ती नजर आएगी.

Aashram Season 4 Shooting and Cast: फिर साथ नजर आएगी पूरी स्टारकास्ट

आश्रम सीजन 4 की शूटिंग और कास्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

Variety India की रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘आश्रम सीजन 4’ की शूटिंग अगस्त 2026 के बीच से शुरू होने वाली है. इस नए सीजन में एक बार फिर डायरेक्टर प्रकाश झा के साथ बॉबी देओल, अदिति पोहनकर और चंदन रॉय सान्याल जैसे मुख्य कलाकार अपनी-अपनी भूमिकाओं में नजर आएंगे.

फिलहाल, मेकर्स शो की तैयारियों में जुटे हुए हैं. हालांकि, अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि सीजन 4 के साथ बाबा निराला की कहानी खत्म होगी या आगे भी जारी रहेगी. लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि शो की शूटिंग और प्रोडक्शन का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है.

Tridha Choudhury On Aashram: त्रिधा चौधरी ने बताया कैसे मिला था शो में रोल

आश्रम में बबीता के रोल में त्रिधा चौधरी, फोटो- इंस्टाग्राम

‘आश्रम’ में बबिता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें इस सीरीज में काम कैसे मिला. Bollywood Hungama से बातचीत में उन्होंने कहा कि एक दिन वह सुपरमार्केट में खरीदारी कर रही थीं, तभी उनकी मुलाकात शो की टीम की माधवी भट्ट से हुई.

त्रिधा के मुताबिक, माधवी भट्ट ने उन्हें देखते ही कहा, “त्रिधा, तुमसे यहां मिलकर बहुत खुशी हुई. मुझे लगता है कि तुम्हें यह शो जरूर करना चाहिए.” इसके बाद उन्हें ऑडिशन और आगे के प्रोसेस के जरिए इस मशहूर वेब सीरीज का हिस्सा बनने का मौका मिला.

Aashram Story: क्या है ‘आश्रम’ वेब सीरीज की कहानी?

अगर आपने अभी तक ‘आश्रम’ नहीं देखी है, तो बता दें कि यह एक क्राइम ड्रामा वेब सीरीज है. इसमें बॉबी देओल ने ‘बाबा निराला’ का रोल निभाया है, जो खुद को एक भगवान जैसा साधु बताता है. लोग उस पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं, लेकिन असलियत में वह एक धोखेबाज इंसान होता है जो पर्दे के पीछे गलत काम करता है.

जैसे-जैसे बाबा की ताकत बढ़ती है, बड़े-बड़े नेता भी अपने फायदे के लिए उसके पास आते हैं. वहीं पुलिस के कुछ जांबाज अफसर चुपके से इस आश्रम के काले कारनामों का पर्दाफाश करने में जुटे रहते हैं. इस शो का पहला सीजन साल 2020 में आया था और अब फैंस को इसके चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार है.

यह भी पढ़ें: इतनी छोटी सी है, डर था चोट न लग जाए… ‘Alpha’ के सेट पर आलिया भट्ट के साथ एक्शन सीन करते वक्त क्यों घबरा गए बॉबी देओल?

यह भी पढ़ें: Ashram की ‘बबीता’ ने Nikamma गाने पर किया जबरदस्त डांस, यूजर्स बोले- बाबा निराला भी दीवाने हो जाएंगे

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola