Sapne Vs Everyone की फैन हुईं ऑस्कर विनर गुनीत मोंगा, पोस्ट शेयर कर TVF की जमकर की तारीफ

Updated:
विज्ञापन

सपने वर्सेस एवरीवन पर गुनीत मोंगा, फोटो- इंस्टाग्राम

Sapne Vs Everyone देखकर ऑस्कर विनर गुनीत मोंगा ने TVF और अरुणाभ कुमार की खुलकर तारीफ की. जानिए उन्होंने अरुणाभ कुमार को और शो की स्टोरीटेलिंग को लेकर क्या कहा.

विज्ञापन

Sapne Vs Everyone: भारत की मशहूर प्रोडक्शन कंपनी टीवीएफ (The Viral Fever) एक बार फिर चर्चा में है. इस बार वजह बनी है उसकी वेब सीरीज ‘सपने वर्सेस एवरीवन’. हाल ही में ऑस्कर विनर प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने इस सीरीज की जमकर तारीफ की. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर शो की कहानी, एक्टर्स और टीवीएफ की स्टोरीटेलिंग की सराहना की. उनकी इस पोस्ट पर TVF के फाउंडर अरुणाभ कुमार ने भी दिल छू लेने वाला जवाब दिया.

गुनीत मोंगा ने की ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ की तारीफ

गुनीत मोंगा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें यह सीरीज बहुत पसंद आई. उन्होंने अमरीश वर्मा, परमवीर सिंह चीमा, विजयंत कोहली और नवीन कस्तूरिया की एक्टिंग की जमकर तारीफ की. इसके साथ ही उन्होंने TVF की शानदार स्टोरीटेलिंग की भी सराहना की और फाउंडर अरुणाभ कुमार को बधाई देते हुए लिखा कि वह सच में एक स्टार हैं.

अरुणाभ कुमार ने ऐसे कहा ‘थैंक यू’

गुनीत मोंगा की तारीफ पर TVF के फाउंडर अरुणाभ कुमार ने भी खुशी जताई. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, “थैंक यू गुनीत. हमेशा से चाहता था कि कोई ऑस्कर विनर हमारा काम देखे और उसकी तारीफ करे, और आखिरकार आज ऐसा हो गया.” उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींच रहा है.

क्या है ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ की कहानी?

‘सपने वर्सेस एवरीवन’ एक ऐसी कहानी है, जो सपनों, मेहनत और जिंदगी की चुनौतियों को बहुत आसान और दिल छू लेने वाले अंदाज में दिखाती है. इस सीरीज में अमरीश वर्मा, परमवीर सिंह चीमा, नवीन कस्तूरिया, विजयंत कोहली और अभिषेक चौहान जैसे कलाकार नजर आते हैं. खास बात यह है कि इस शो को अमरीश वर्मा ने ही लिखा, बनाया और डायरेक्ट किया है. यह सीरीज Prime Video पर स्ट्रीम हो रही है.

TVF लगातार बना रहा है रिकॉर्ड

TVF के कई शोज दुनिया की IMDb टॉप 250 टीवी शोज लिस्ट में शामिल हैं. इनमें ‘सपने वर्सेस एवरीवन’, ‘पिचर्स’, ‘पंचायत’, ‘गुल्लक’, ‘कोटा फैक्ट्री’, ‘एस्पिरेंट्स’ और ‘ये मेरी फैमिली’ जैसे लोकप्रिय शो शामिल हैं. यही वजह है कि आज TVF को भारत के सबसे भरोसेमंद और बेहतरीन कंटेंट बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस में गिना जाता है.

आने वाले समय में भी कई बड़े प्रोजेक्ट

हाल ही में हुए Prime Video Presents इवेंट में TVF ने अपने कई नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा भी की. इनमें ‘वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’, ‘कॉलेज फेस्ट’, ‘पिरामिड’, ‘वंश’ के साथ-साथ ‘पंचायत’, ‘एस्पिरेंट्स’, ‘ग्राम चिकित्सालय’, ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ और ‘संदीप भैया’ के नए सीजन भी शामिल हैं. ऐसे में आने वाले समय में TVF के फैंस को कई नए और शानदार शो देखने को मिलने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: वही घिसी-पिटी मर्डर मिस्ट्री से पक गए हैं? तुरंत नोट करें टॉप IMDb रेटिंग वाली ये 5 सीरीज, मूड चुटकियों में फ्रेश हो जाएगा

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola