जून में रिलीज हुईं ये 6 दमदार वेब सीरीज, वीकेंड पर बिंज-वॉच करने का है परफेक्ट मौका
जून रिलीज वेब सीरीज फोटो- इंस्टाग्राम
June 2026 OTT Releases: जून के महीने में कई धांसू वेब सीरीज रिलीज हुई. फैमिली ड्रामा से लेकर डार्क कॉमेडी, बायोग्राफिकल स्टोरीज और थ्रिल से भरपूर क्राइम ड्रामा तक, हर जॉनर के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास देखने को मिला.
June 2026 OTT Releases: जून का महीना ओटीटी लवर्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं रहा. इस महीने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक दमदार वेब सीरीज रिलीज हुईं, जिन्होंने एंटरटेनमेंट का लेवल पूरी तरह अपग्रेड कर दिया. अगर इसमें आपने कुछ मिस कर दिया, तो इस वीकेंड जरूर देखें.
Gullak Season 5: गुल्लक सीजन 5
कलाकार: जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता, हर्ष मयार, सुनीता राजवार
OTT प्लेटफॉर्म: SonyLIV
गुल्लक सीजन 5 में, मिश्रा परिवार बढ़ती जिम्मेदारियों, बदलते रिश्तों और नई आर्थिक चुनौतियों का सामना करते हैं. जैसे-जैसे भाई अन्नू और अमन की जिंदगी तेजी से आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे घर में नोकझोंक शुरू होती है.
Brown: ब्राउन
कलाकार: करिश्मा कपूर, सूर्या शर्मा, जिस्सू सेनगुप्ता, सोनी राजदान, हेलेन
ओटीटी प्लेटफॉर्म: जी5
कहानी: कोलकाता की जीवंत गलियों की बैकग्राउंड पर आधारित यह क्राइम ड्रामा रीटा ब्राउन की कहानी है, जो एक एंग्लो-इंडियन पुलिस जासूस है और चुपके से शराब की लत से जूझ रही है.
Maa Behen: मां-बहन
कलाकार: माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, धरना दुर्गा
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
कहानी: नेटफ्लिक्स की ‘मां बहन’ एक मां और उसकी दो बेटियों के जीवन पर केंद्रित है. उनके जीवन तब बर्बाद हो जाती है, जब उन्हें अचानक अपने घर में एक लाश मिलती है. पुलिस के पास जाने के बजाय, तीनों महिलाओं को मिलकर लाश को ठिकाने लगाना पड़ता है.
Made In India: A Titan Story
कलाकार: जिम सर्भ, नसीरुद्दीन शाह, वैभव तातवावाड़ी, कावेरी सेठ
ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम
कहानी जेरक्स देसाई की रियल लाइफ जर्नी और टाइटन जैसे आइकॉनिक वॉच ब्रांड के बनने के पीछे की कहानी दिखाती है. बड़े सपने, रिस्क लेने का जज्बा और कुछ नया करने की सोच कैसे एक गेम-चेंजिंग ब्रांड को जन्म देती है, यही इस शो की सबसे दिलचस्प बात है.
Dhurandhar: The Revenge: धुरंधर द रिवेंच
कलाकार: रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन
ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार
कहानी: धुरंधर 2 में जसकिरत सिंह रंगी (रणवीर सिंह) की कहानी दिखाई गई है, जो पाकिस्तान में हमजा अली मजारी के नाम से रह रहा था. यह फिल्म पहले पार्ट की घटनाओं को आगे बढ़ाती है.
Raakh (राख)
अली फजल की पुलिस वेब सीरीज मशहूर रंगा-बिल्ला मामले पर आधारित है.
यह भी पढ़ें- Farzi Season 2: कब आएगी शाहिद कपूर की वेब सीरीज? खुद एक्टर ने दिया बड़ा अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










