वही घिसी-पिटी मर्डर मिस्ट्री से पक गए हैं? तुरंत नोट करें टॉप IMDb रेटिंग वाली ये 5 सीरीज, मूड चुटकियों में फ्रेश हो जाएगा
वेब सीरीज ग्राम चिकित्सालय 2, फोटो- इंस्टाग्राम
OTT पर इन दिनों ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ खूब देखी जा रही है. अगर आपको भी इसका कंटेंट पसंद आया है, तो दिमाग थका देने वाले सस्पेंस को बाय कहें और नोट करें ये 5 टॉप-रेटेड लाइट-हार्टेड शोज, जो आपको हंसाएंगे भी और इमोशनल भी करेंगे.
ओटीटी पर हर तरफ वही मर्डर मिस्ट्री और मार-धाड़ देखकर दिमाग थक चुका है? तभी तो हाल ही में आई ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ सबको इतनी पसंद आ रही है. बिना किसी ओवरड्रामे के, गांव का देसी स्वैग और चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान लाने वाली इसकी कहानी ने सबका दिल जीत लिया है.
अगर आप भी ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ देखकर फ्री हो चुके हैं और अब स्क्रीन पर वैसी ही हल्की-फुल्की कॉमेडी, मजेदार नोक-झोंक और एकदम रीयल लगने वाले किरदारों को मिस कर रहे हैं, तो अपना रिमोट संभाल लीजिए. हम आपके लिए लेकर आए हैं 5 ऐसी जबरदस्त वेब सीरीज की लिस्ट, जिनकी IMDb रेटिंग भी टॉप-क्लास है और जिन्हें देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. इन्हें एक बार देखना शुरू करेंगे, तो सब कुछ भूलकर पूरी सीरीज एक ही बार में खत्म कर देंगे.
गुल्लक (Gullak)
- IMDb Rating: 9.1/10
- कहां देखें: SonyLIV
यह उत्तर भारत के एक छोटे से शहर में रहने वाले मिडिल क्लास मिश्रा परिवार, संतोष, शांति और उनके दो बेटों (अन्नू और अमन) की डेली लाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है.
इस शो को मिस करने की गलती बिल्कुल मत करना, क्योंकि भले ही यह गांव की कहानी न हो, लेकिन मिश्रा परिवार के घर की कड़वी-मीठी नोक-झोंक, पैसे बचाने के उनके जुगाड़ और हर मुश्किल में एक-दूसरे के लिए उनका जो अनकंडीशनल सपोर्ट है, उसे देखकर आपको लगेगा कि यह आपके ही घर का ड्रामा चल रहा है.
ये मेरी फैमिली (Yeh Meri Family) – IMDb Rating: 9.0/10
- IMDb Rating: 9.0/10
- कहां देखें: Amazon miniTV
यह सीरीज हमें सीधे 90 के दशक के उस दौर में ले जाती है जब जिंदगी बहुत सिंपल हुआ करती थी, जिसे 12 साल के हर्षू के नजरिए से दिखाया गया है और इसमें समर वेकेशंस, भाई-बहन की ज़बरदस्त लड़ाई, कड़क पापा और सुपर-प्रोटेक्टिव मम्मी का ताना-बाना है. आपको यह शो इसलिए देखना चाहिए क्योंकि यह बिना किसी फालतू के शोर-शराबे के सीधे आपको बचपन के उन सुनहरे और नोस्टैल्जिक दिनों में वापस ले जाएगा, जहां खुशियां इंस्टाग्राम रील्स में नहीं बल्कि बहुत छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती थीं.
पंचायत (Panchayat) – IMDb Rating: 8.9/10
- IMDb Rating: 8.9/10
- कहां देखें: Amazon Prime Video
यह कहानी है एक शहरी लड़के अभिषेक त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार) की, जो बढ़िया कॉर्पोरेट नौकरी न मिलने के कारण मजबूरी में उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव ‘फुलेरा’ का पंचायत सचिव बन जाता है.
इस सीरीज को आपको इसलिए देखना चाहिए क्योंकि यह ग्रामीण भारत की सबसे रीयल, खूबसूरत और फनी पिक्चर दिखाती है, जहां प्रधान जी का स्वैग, विकास की वफादारी, प्रहलाद चाहा के वन-लाइनर्स और सचिव जी की रोजमर्रा की प्रॉब्लम्स मिलकर जो सिचुएशनल कॉमेडी क्रिएट करते हैं, वो देखने लायक है.
निर्मल पाठक की घर वापसी – IMDb Rating: 7.9/10
- IMDb Rating: 7.9/10
- कहां देखें: SonyLIV
यह कहानी निर्मल पाठक नाम के एक पढ़े-लिखे और मॉडर्न लड़के की है, जो सालों बाद शहर की चकाचौंध छोड़कर अपने पैतृक गांव वापस लौटता है, जहां उसका सामना वहां की पुरानी रूढ़िवादी सोच, जातिवाद और बिखरे हुए पारिवारिक रिश्तों से होता है. आपको यह सीरीज अपनी वॉचलिस्ट में जरूर रखनी चाहिए क्योंकि यह गांव के सिर्फ अच्छे और खूबसूरत पक्ष को ही नहीं दिखाती, बल्कि वहां की जमीनी हकीकत और सोशल इश्यूज को भी बहुत ही मैच्योरिटी और हल्के-फुल्के अंदाज के साथ स्क्रीन पर उतारती है.
चाचा विधायक हैं हमारे – IMDb Rating: 7.6/10
- IMDb Rating: 7.6/10
- कहां देखें: Amazon miniTV
यह कहानी रोनी (जाकिर खान) नाम के एक सीधे-साधे लेकिन महा-जुगाड़ू लड़के की है, जिसने पूरे शहर में यह भौकाल बना रखा है कि इलाके के विधायक उसके सगे चाचा हैं और इसी एक झूठ की वजह से वह रोज नई मुसीबतों में फंसता रहता है. इस शो को देखने का सबसे बड़ा रीजन इसका लाइट-हार्टेड होना और जाकिर खान की सिग्नेचर देसी कॉमेडी है, जो छोटे शहरों के युवाओं के लाइफस्टाइल, दोस्तों की क्रेजी यारी और मजेदार जुगाड़ को फुल एंटरटेनिंग तरीके से पेश करती है.
ग्राम चिकित्सालय 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म
अगर आप इस लिस्ट को पढ़ रहे हैं लेकिन आपने अब तक ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ नहीं देखी है, तो अब देर मत कीजिए, सीधे Prime Video पर जाइए और इसे बिंज-वॉच कर लीजिए.
यह भी पढ़ें: TVF की ‘पंचायत सीजन 5’ में दिखेंगे कई बड़े ट्विस्ट, बनराकस, क्रांति देवी और बिनोद ने दिए ये हिंट
यह भी पढ़ें: थिएटर में छूट गई थी ‘Bhooth Bangla’? अब OTT पर देखें अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी, रिलीज डेट आई सामने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










