Deepika Padukone-Ranveer Singh Second Baby: दूसरी बार पैरेंट्स बने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, जानें बेबी गर्ल हुई या बेबी बॉय?

Updated:
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण, रणवीर और दुआ, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर किलकारियां गूंजी हैं. कपल ने आज 19 सितंबर को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है. जैसे ही दोनों ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की, फैंस उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं और पोस्ट पर प्यार लुटा रहे हैं.

विज्ञापन

Deepika Padukone-Ranveer Singh Second Baby: बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है. कपल दूसरी बार माता-पिता बन गया है और उनके घर एक नन्ही बेटी ने जन्म लिया है. दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा कार्ड शेयर करके फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की है. कार्ड पर नन्हे पैरों के निशान बने हैं और उस पर 'वेलकम बेबी गर्ल!' लिखा हुआ है. साथ ही तारीख 19-09-2026 दर्ज है और नीचे दुआ, दीपिका और रणवीर का नाम लिखा है. पोस्ट के कैप्शन में कपल ने कोई लंबा-चौड़ा नोट नहीं लिखा, बल्कि सिर्फ बुरी नजर से बचाने वाला 'इविल आई' इमोजी लगाया है.

विज्ञापन

यहां देखें पोस्ट-

View on Instagram

दुआ पादुकोण को मिली छोटी बहन

दीपिका और रणवीर पहले से ही एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता हैं. उनकी बड़ी बेटी का नाम 'दुआ पादुकोण सिंह' है, जिसका जन्म सितंबर 2024 में हुआ था. अब दुआ को एक छोटी बहन मिल गई है. कपल के इस पोस्ट को शेयर करते ही सोशल मीडिया पर फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं और कमेंट सेक्शन में प्यार लुटा रहे हैं.

image.png
image.png

'राम-लीला' के सेट से शुरू हुई थी लव स्टोरी

View on Instagram

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की प्रेम कहानी साल 2013 में संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के सेट से शुरू हुई थी. शूटिंग के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया. इसके बाद इस जोड़ी ने 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया और पर्दे पर अपनी केमिस्ट्री से सबका दिल जीता.

ये भी पढ़ें: Deepika Padukone Pregnancy 'दुआ' के बाद अब दूसरे नन्हे मेहमान का इंतजार, बप्पा का आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक पहुंचे दीपिका-रणवीर

साल 2018 में इटली में की थी शादी

View on Instagram

करीब 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका और रणवीर ने नवंबर 2018 में इटली के खूबसूरत लेक कोमो में बेहद सादगी और निजी तरीके से शादी रचाई थी. शादी में केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola