Elvish Yadav की मिस्ट्री गर्ल का खुला राज, गर्लफ्रेंड समझने वालों पर बोले- रिश्ते का मतलब निकालना ठीक नहीं

Updated:
विज्ञापन

एल्विश यादव, मिस्ट्री गर्ल के साथ, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Elvish Yadav Mystery Girl: एल्विश यादव अपनी बर्थडे पार्टी में एक मिस्ट्री गर्ल संग स्पॉट हुए थे. जिसके बाद कपल की डेटिंग रूमर्स उड़ने लगी. अब यूट्यूबर ने इसपर रिएक्ट किया.

विज्ञापन

Elvish Yadav Mystery Girl: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव की पर्सनल लाइफ इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. दरअसल, अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान उन्हें मिस्ट्री गर्ल संग स्पॉट किया गया था. दोनों एक ही कार में घर जाते दिखे. वायरल फोटोज और वीडियो को देखकर कई यूजर्स ने लड़की को एल्विश की गर्लफ्रेंड तक मान लिया. अब यूट्यूबर ने खुद सामने आकर इन रूमर्स पर पर ब्रेक लगाया.

विज्ञापन

वायरल वीडियो में दिखी लड़की क्या एल्विश यादव की गर्लफ्रेंड थी?

एल्विश यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए साफ कर दिया कि वायरल वीडियो में नजर आ रही लड़की उनकी गर्लफ्रेंड नहीं, बल्कि उनकी एक कॉमन फ्रेंड है. उन्होंने लोगों से अपील की कि महज एक छोटी-सी क्लिप देखकर किसी रिश्ते का मतलब निकालना ठीक नहीं है. एल्विश ने लिखा कि वीडियो को अलग एंगल से शूट किया गया था और उसी के आधार पर उनका नाम लड़की के साथ जोड़ना बंद किया जाए.

एल्विश यादव पोस्ट
एल्विश यादव पोस्ट

वायरल वीडियो के बाद एल्विश ने की प्राइवेसी की अपील

उन्होंने सोशल मीडिया पर बिना पूरी सच्चाई जाने तुरंत राय बना लेने की आदत पर भी सवाल उठाया. एल्विश का कहना था कि लोग पूरी बात जाने बिना काफी जल्दी किसी नतीजे पर पहुंच जाते हैं. साथ ही उन्होंने अपनी और अपनी दोस्त की प्राइवेसी का सम्मान करने की बात कही और लोगों से रिश्ते को लेकर बेवजह अजम्पशन न बनाने की अपील की.

एल्विश यादव के बर्थडे पार्टी में दिखे ये स्टार्स

एल्विश यादव का बर्थडे सेलिब्रेशन का लाइमलाइट में रहा. ग्रैंड इवेंट में टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे पहुंचे थे. शिवांगी जोशी, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, जैस्मिन भसीन, अली गोनी, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, योगेश रावत, समर्थ जुरेल, नुसरत भरुचा, ईशा मालवीय, आरजे महवश, अर्जुन बिजलानी, फरहाना भट्ट ने खूब माहौल बनाया.

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Bawaal: चाय पर भिड़ गए एल्विश यादव और निरहुआ, फिर अचानक एक 'सरनेम' ने कैसे बदल दिया पूरा खेल?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola