Ranbir Kapoor के प्यार में बर्बाद हो गया था Katrina Kaif का करियर? ब्रेकअप के बाद फूट-फूटकर रोई थीं एक्ट्रेस

Updated:
विज्ञापन

कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Ranbir Kapoor से अलग होने के बाद बुरी तरह टूट गई थीं कैटरीना कैफ. दो दिग्गज पत्रकारों ने सालों पुरानी मुलाकातों के राज खोलते हुए बताया कि ब्रेकअप के वक्त स्टूडियो में क्या हुआ था.

विज्ञापन

Ranbir Kapoor-Katrina Kaif: बॉलीवुड में साल 2009 से 2016 के बीच कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर का अफेयर सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा था. दोनों का रिश्ता करीब 6-7 साल चला, लेकिन साल 2016 में दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए. अब दोनों ही अपनी-अपनी जिंदगी में बहुत आगे बढ़ चुके हैं. कैटरीना ने विक्की कौशल से शादी कर ली और रणबीर ने आलिया भट्ट से घर बसा लिया. लेकिन सालों बाद एक बार फिर इनके पुराने रिश्ते की बातें अचानक खबरों में आ गई हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड के दो सीनियर पत्रकारों ने कैटरीना कैफ के साथ हुई अपनी पुरानी मुलाकातों के ऐसे किस्से सुनाए हैं, जिन्हें सुनकर फैंस हैरान रह गए हैं.

रणबीर के लिए कुछ भी करने को तैयार थीं कैटरीना

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ, फोटो इंस्टाग्राम
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ, फोटो इंस्टाग्राम

सीनियर पत्रकार विक्की लालवानी ने सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में पुराना किस्सा बताया. उन्होंने कहा कि जब कैटरीना फिल्म 'धूम 3' साइन कर रही थीं, तब उनकी कैटरीना से बात हुई थी. उस समय रणबीर और कैटरीना के बीच कुछ अनबन चल रही थी. विक्की के मुताबिक, उस बातचीत में कैटरीना ने बहुत भावुक होकर कहा था कि अगर रणबीर मुझे वापस अपनी जिंदगी में बुलाना चाहेगा, तो मैं तुरंत उसके पास वापस लौट जाऊंगी. पत्रकार ने जब उनसे पूछा कि क्या वे यह बात छाप सकते हैं, तो कैटरीना ने इसके लिए हामी भर दी थी. पत्रकार ने बताया कि उस दौर में कैटरीना, रणबीर के प्यार में पूरी तरह डूबी हुई थीं.

ब्रेकअप के बाद स्टूडियो में फूट-फूटकर रोने लगी थीं कैटरीना

दूसरा चौंकाने वाला किस्सा पत्रकार पूजा सामंत ने एक यूट्यूब चैनल पर शेयर किया. उन्होंने बताया कि जब रणबीर और कैटरीना का पूरी तरह ब्रेकअप हो गया था, तब वे कैटरीना का इंटरव्यू लेने यशराज स्टूडियो गई थीं. वहां कैटरीना की हालत देखकर वे दंग रह गईं. कैटरीना बुरी तरह रो रही थीं और खुद को संभाल नहीं पा रही थीं. कैटरीना बार-बार यही कह रही थीं कि मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई और अपने काम के नुकसान की जिम्मेदार मैं खुद हूं.

ये भी पढ़ें: Katrina Kaif Beauty Routine: बेटे Vihaan के जन्म के बाद बढ़ा वजन तो हुई ट्रोल, अब कैटरीना बोली- खूबसूरत दिखने का मतलब...

'प्यार के चक्कर में मेरा करियर खराब हो गया'

पत्रकार पूजा सामंत के मुताबिक, उस दिन कैटरीना बहुत दुखी थीं. कैटरीना ने रोते हुए कहा कि मुझे उससे प्यार हुआ, लेकिन बात नहीं बनी और अब हम साथ नहीं हैं. लेकिन उसके चक्कर में मैंने अपना पूरा करियर खराब कर लिया. कैटरीना को इस बात का बहुत पछतावा था कि रिश्ते में रहने के दौरान उन्होंने कई बड़ी और अच्छी फिल्मों के ऑफर ठुकरा दिए थे.

क्या कपूर खानदान की बहू बनने के लिए छोड़ी थीं फिल्में?

पत्रकार पूजा सामंत ने इस बात पर अपनी राय रखते हुए कहा कि शायद कैटरीना के मन में यह बात आ गई थी कि रणबीर से शादी के बाद वे कपूर खानदान का हिस्सा बन जाएंगी. उस जमाने में ऐसी चर्चाएं आम थीं कि कपूर परिवार की बहुएं फिल्मों में काम नहीं करतीं. पत्रकार का मानना है कि शायद इसी सोच की वजह से कैटरीना ने उस समय कई फिल्मों से हाथ पीछे खींच लिए थे, जिसका मलाल उन्हें ब्रेकअप के बाद बहुत ज्यादा हुआ.

ये भी पढ़ें: Ramayana Part 1: गाने हुए OUT, इंग्लिश वर्जन 30 मिनट छोटा, रणबीर-यश की फिल्म में AI का ऐसा कमाल

आज अपनी-अपनी दुनिया में खुश हैं दोनों

Image

रणबीर और कैटरीना का ब्रेकअप 2016 में हुआ था. इसके बाद दोनों ने अपनी अधूरी फिल्म 'जग्गा जासूस' का काम पूरा किया और 2017 में उसे रिलीज भी किया. वक्त बीता और दोनों की राहें बिल्कुल जुदा हो गईं. दिसंबर 2021 में कैटरीना ने विक्की कौशल से शादी कर ली, वहीं अप्रैल 2022 में रणबीर ने आलिया भट्ट के साथ फेरे ले लिए. दिलचस्प बात यह है कि अब रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल तीनों एक साथ डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की आने वाली बड़ी फिल्म 'लव एंड वॉर' में स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola