Ramayana Part 1: गाने हुए OUT, इंग्लिश वर्जन 30 मिनट छोटा, रणबीर-यश की फिल्म में AI का ऐसा कमाल

Updated:
विज्ञापन

रामायण का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इंग्लिश वर्जन में 'रामायण: पार्ट 1' के गाने नहीं होंगे और फिल्म हिंदी कट से करीब 30 मिनट छोटी होगी. रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म में AI तकनीक से लिप-सिंक को भी बेहतर बनाया गया है.

विज्ञापन

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' रिलीज से पहले ही इंटरनेशनल मार्केट में चर्चा बटोर रही है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को भारतीय दर्शकों के साथ विदेशी ऑडियंस के लिए भी तैयार किया जा रहा है. ir Kapoor Ramayanaइसी सिलसिले में फिल्म के इंग्लिश वर्जन को लेकर एक खास जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि विदेशी दर्शकों के लिए तैयार किया गया कट हिंदी वर्जन से छोटा होगा और उसमें फिल्म के गाने नहीं रखे जाएंगे.

विज्ञापन

विदेशी दर्शकों के लिए अलग होगा फिल्म का कट

Variety India की रिपोर्ट के मुताबिक, 'रामायण: पार्ट 1' के इंग्लिश वर्जन की लंबाई हिंदी वर्जन के मुकाबले करीब 30 मिनट कम होगी. इसके लिए फिल्म के कुछ हिस्सों को छोटा किया गया है. खास तौर पर गानों को इंग्लिश कट से बाहर रखने की बात सामने आई है. मेकर्स का यह बदलाव इंटरनेशनल ऑडियंस को ध्यान में रखकर किया गया है. यानी विदेशी दर्शकों के लिए कहानी को ज्यादा संक्षिप्त और सीधा रखने की कोशिश की गई है.

View on Instagram

AI तकनीक से बदलेगा डबिंग का अनुभव

फिल्म के इंग्लिश ट्रेलर ने एक और वजह से ध्यान खींचा है. ट्रेलर में कलाकारों के होंठों की मूवमेंट और बोले जा रहे इंग्लिश डायलॉग्स के बीच अच्छा तालमेल दिखाई दे रहा है. इसके पीछे AI तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. इस तकनीक की मदद से डबिंग के दौरान कलाकारों के लिप मूवमेंट को नए डायलॉग्स के साथ मैच करने की कोशिश की गई है. इससे अलग भाषा में फिल्म देखने पर डबिंग ज्यादा नेचुरल नजर आ सकती है.

ये भी पढ़ें: Ramayana: जन्माष्टमी पर ‘रावण राज’ पोस्टर शेयर कर घिरे ‘रामायण’ मेकर्स, लोगों ने कहा- शर्म नहीं है

दिवाली पर आएगी 'रामायण: पार्ट 1'

'रामायण' को दो हिस्सों में रिलीज करने की तैयारी है. फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में आएगा. इसके बाद कहानी का दूसरा हिस्सा अगले साल दिवाली के आसपास रिलीज किए जाने की योजना है. फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसकी भव्यता और इंटरनेशनल रिलीज को लेकर हो रही है. मेकर्स इसे सिर्फ भारतीय दर्शकों तक सीमित नहीं रखना चाहते, बल्कि दुनियाभर की ऑडियंस तक पहुंचाने की तैयारी में हैं.

View on Instagram

रणबीर राम तो यश बनेंगे रावण

फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी खास है. रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे. वहीं सनी देओल को हनुमान के किरदार में देखा जाएगा. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा कर रहे हैं. फिल्म के म्यूजिक से जुड़े काम के लिए हंस जिमर और ए. आर. रहमान के नाम भी जुड़े हैं. अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि भारतीय कट के मुकाबले छोटा किया गया इंग्लिश वर्जन कहानी को किस तरह पेश करता है और AI लिप-सिंक वाली तकनीक स्क्रीन पर कितनी सहज नजर आती है.

ये भी पढ़ें: Ramayana का भोजपुरी ट्रेलर देखा आपने... रावण के मुंह से निकला- घर जाकर सुती बाबू, फैंस बोले- ई त गजब कर देला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola