Ramayana: जन्माष्टमी पर ‘रावण राज’ पोस्टर शेयर कर घिरे ‘रामायण’ मेकर्स, लोगों ने कहा- शर्म नहीं है

Updated:
विज्ञापन

रामायण में यश, फोटो- इंस्टाग्राम

जन्माष्टमी के दिन यश के रावण वाले पोस्टर ने ‘रामायण’ को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है. पोस्टर शेयर होते ही लोग सवाल उठाने लगे, वहीं कुछ देर बाद रणबीर कपूर के राम वाले पोस्टर ने भी सबका ध्यान खींच लिया. आखिर मेकर्स ने ऐसा क्यों किया?

विज्ञापन

Ramayana: रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह कुछ और है. जन्माष्टमी के दिन मेकर्स ने यश के रावण वाले पोस्टर को सोशल मीडिया पर डाल दिया. पोस्ट आते ही लोगों का ध्यान फिल्म से ज्यादा इस बात पर चला गया कि जन्माष्टमी पर रावण का पोस्टर क्यों? इसके बाद सोशल मीडिया पर सवाल और नाराजगी दोनों देखने को मिली. मामला बढ़ा तो मेकर्स ने करीब एक घंटे बाद रणबीर कपूर का राम वाला पोस्टर भी शेयर कर दिया. अब सवाल है कि रावण का पोस्टर उस दिन शेयर करना सिर्फ इत्तेफाक था या मेकर्स ने जानबूझकर ऐसा किया?

विज्ञापन

जन्माष्टमी पर रावण का पोस्टर क्यों शेयर किया?

शुक्रवार की शाम ‘रामायण’ के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज से यश का रावण वाला पोस्टर शेयर किया गया. तस्वीर के साथ लिखा था, “देव लोक, पृथ्वी लोक, पाताल लोक, तीनों लोकों में एक ही राज होगा, रावण राज.”

पोस्टर सामने आते ही लोगों ने इसके समय पर सवाल उठाना शुरू कर दिया.

ये भी पढ़ें: Ramayana: ‘मुझसे अच्छा कोई नहीं दिखा सकता…’, राम नहीं रावण क्यों बने Yash? बताई वजह

सोशल मीडिया पर लोगों ने उठाए सवाल

यश के रावण वाले पोस्टर को जन्माष्टमी के दिन शेयर करने पर कई लोग नाराज हो गए. लोगों ने पूछा कि जन्माष्टमी जैसे दिन रावण का पोस्टर शेयर करने की क्या जरूरत थी? कुछ लोगों ने मेकर्स पर जानबूझकर ऐसा करने का आरोप लगाया. वहीं, कुछ यूजर्स ने कहा कि ‘रामायण’ में राम को दिखाना चाहिए, लेकिन मेकर्स रावण को ज्यादा बढ़ावा दे रहे हैं. पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर अपनी नाराजगी जाहिर की.

image.png

क्या मेकर्स ने जानबूझकर ऐसा किया?

इस पूरे मामले के बाद एक सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या रावण का पोस्टर इसी दिन शेयर करना सोच-समझकर लिया गया फैसला था. फिल्म रिलीज से पहले किसी भी तरह की चर्चा मेकर्स के लिए फायदेमंद हो सकती है, लेकिन धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला होने की वजह से ऐसी रणनीति उलटी भी पड़ सकती है.

फिलहाल मेकर्स की तरफ से यह साफ नहीं किया गया है कि रावण का पोस्टर जन्माष्टमी के दिन ही शेयर करने के पीछे कोई खास वजह थी या नहीं.

करीब एक घंटे बाद सामने आया राम का पोस्टर

रावण का पोस्टर शेयर करने के करीब एक घंटे बाद मेकर्स ने रणबीर कपूर का राम वाला पोस्टर भी शेयर कर दिया. इसके साथ लिखा, “वह हर सवाल का जवाब हैं. हमारे नायक, हमारे रक्षक, राम.”

राम का पोस्टर सामने आते ही फिल्म फिर चर्चा में आ गई. पहले यश के रावण वाले रूप की चर्चा हो रही थी और अब रणबीर के राम वाले रूप ने भी लोगों का ध्यान खींच लिया.

ये भी पढ़ें: Ramayana: उनके चेहरे पर दिव्यता और ठहराव है..., भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर Chetan Hansraj ने तोड़ी चुप्पी

कब रिलीज होगी ‘रामायण’?

‘रामायण’ का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, यश रावण और साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आएंगी.

फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी. ‘रामायण’ का पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा. यानी दर्शकों को फिल्म की पूरी कहानी देखने के लिए अगले साल तक इंतजार करना होगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola