Mirzapur The Movie Day 1: कालीन भैया का बॉक्स ऑफिस पर तांडव, सैयारा और आवारापन 2 के रिकॉर्ड चकनाचूर
मिर्जापुर द मूवी, फोटो- इंस्टाग्राम
Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 1: मिर्जापुर द मूवी ने ओपनिंग डे पर जबरदस्त कमाई की. इसने सैयारा और आवारापन 2 जैसी फिल्मों के डे 1 कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया.
Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 1: मिर्जापुर का जलवा अब थिएटर्स में भी देखने को मिल रहा है. एक्सपेरिमेंट बिल्कुल नया था, इसलिए क्रिटिक्स कन्फ्यूज थे कि क्या एक सुपरहिट वेब सीरीज को लोग सिनेमाघरों में देखने पहुंचेंगे, लेकिन फिल्म ने इसका जवाब दे दिया है. क्राइम थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की.
मिर्जापुर द मूवी ने ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन
मिर्जापुर द मूवी ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन किया. इसने 11,135 शोज के जरिए डे 1 पर 24.75 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 29.70 करोड़ पहुंच गया है, जबकि कुलनेट कलेक्शन ₹4.75 करोड़ है. मिर्जापुर ने अपने पहले दिन की कमाई में सैयारा (21.50 करोड़ रुपये) और आवारापन 2 (22 करोड़ रुपये) जैसी हालिया स्लीपर हिट फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है.

मिर्जापुर: मूवी के बारे में
मिर्जापुर: मूवी को अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रेजेंट किया है. फिल्म की डायरेक्शन कमान गुरुमीत सिंह ने संभाली है, जबकि इसकी कहानी और स्क्रिप्ट पुनीत कृष्णा ने लिखी है. इसको रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है, वहीं कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी सह-निर्माता हैं.
View on Instagram
मिर्जापुर द मूवी में मौजूद हैं ये स्टारकास्ट
स्टारकास्ट की बात करें तो अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु एक बार फिर अपने दमदार अंदाज में नजर आएं. वहीं जीतेंद्र कुमार की एंट्री खास है, जो विक्रांत मैसी की जगह है बब्लू पंडित का किरदार निभाते दिखें. रवि किशन भी भौकाल मचा रहे हैं. इसके अलावा, वेब सीरीज के कई फेमस चेहरे भी अपनी पुरानी भूमिकाओं में वापसी कर रहे हैं, जिनमें अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़ और श्वेता त्रिपाठी शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: Mirzapur: The Movie: फुल मसाला एंटरटेनर और पैसा वसूल होगी… मुन्ना भैया ने बता दिया या कैसी होगी मूवी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए