Mirzapur The Movie Box Office Records: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की धुआंधार ओपनिंग, पहला दिन पूरा होने से पहले ही 43 फिल्मों को दी मात

Updated:
विज्ञापन

मिर्जापुर: द मूवी का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर भौकाल मचा दिया है. शाम 6 बजे तक ₹16.14 करोड़ की कमाई कर फिल्म ने ‘हनुमान अंश’ समेत 43 फिल्मों की ओपनिंग को पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

Mirzapur The Movie Box Office Records: जिस पल का ‘मिर्जापुर’ के फैंस को लंबे समय से इंतजार था, वो आखिरकार आ गया. 4 सितंबर को थिएटर्स में उतरते ही कालीन भैया और गुड्डू पंडित ने बड़े पर्दे पर भौकाल मचा दिया है. खास बात ये है कि अभी पहला दिन पूरा भी नहीं हुआ और फिल्म की शुरुआती कमाई ने कई फिल्मों के पूरे ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. यानी कुछ ही घंटों में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा खेल किया कि ‘हनुमान अंश’ समेत 43 फिल्मों की ओपनिंग को मात दे दी. अब आइए देखते हैं पूरी लिस्ट.

विज्ञापन

6 बजे तक ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने कमाए इतने करोड़

image.png
मिर्जापुर: द मूवी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, फोटो- Sacnilk

Sacnilk के मुताबिक, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ देशभर में 8,067 शोज के साथ दिखाई जा रही है. फिल्म ने 4 सितंबर शाम 6 बजे तक करीब 16 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसमें हिंदी भाषा से फिल्म ने करीब 16.04 करोड़ रुपये और तेलुगु भाषा से 0.10 करोड़ रुपये कमाए हैं. हालांकि, ये अभी शुरुआती आंकड़े हैं. पहले दिन की पूरी कमाई का आंकड़ा रात तक सामने आएगा.

यह भी पढ़ें: Mirzapur The Movie Sequel: ‘मिर्जापुर द मूवी’ के क्लाइमेक्स में बड़ा ट्विस्ट, कालीन भैया के इस खेल से खुलेगा सीक्वल का रास्ता

43 फिल्मों की ओपनिंग को छोड़ा पीछे

शाम 6 बजे तक करीब 16.14 करोड़ रुपये कमाने के बाद ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने नीचे दी गई फिल्मों की ओपनिंग कमाई को पीछे छोड़ दिया है.

  1. करप्पू – ₹15.50 करोड़
  2. वेलकम टू द जंगल – ₹15.25 करोड़
  3. धमाल 4 – ₹14 करोड़
  4. कॉकटेल 2 – ₹13.50 करोड़
  5. जॉली एलएलबी 3 – ₹12.50 करोड़
  6. भूत बंगला – ₹12.25 करोड़
  7. बागी 4 – ₹12 करोड़
  8. सितारे जमीन पर – ₹10.70 करोड़
  9. जाट – ₹9.62 करोड़
  10. अल्फा – ₹9.25 करोड़
  11. ओ रोमियो – ₹8.50 करोड़
  12. केसरी चैप्टर 2 – ₹7.84 करोड़
  13. परम सुंदरी – ₹7.25 करोड़
  14. सन ऑफ सरदार 2 – ₹7.25 करोड़
  15. भूल चूक माफ – ₹7.20 करोड़
  16. इक्कीस – ₹7 करोड़
  17. देवा – ₹5.78 करोड़
  18. बंटवारा 1947 – ₹5.75 करोड़
  19. मां – ₹4.93 करोड़
  20. मेट्रो इन दिनों – ₹4.05 करोड़
  21. द डिप्लोमैट – ₹4.03 करोड़
  22. मालिक – ₹4.02 करोड़
  23. मर्दानी 3 – ₹4 करोड़
  24. धड़क 2 – ₹3.65 करोड़
  25. बैडएस रवि कुमार – ₹3.52 करोड़
  26. इमरजेंसी – ₹3.11 करोड़
  27. फतेह – ₹2.61 करोड़
  28. मिराई (हिंदी) – ₹1.75 करोड़
  29. द बंगाल फाइल्स – ₹1.75 करोड़
  30. आजाद – ₹1.50 करोड़
  31. ग्राउंड जीरो – ₹1.20 करोड़
  32. द भूतनी – ₹1.19 करोड़
  33. मैं वापस आऊंगा – ₹1.15 करोड़
  34. क्रेजी – ₹1.10 करोड़
  35. द केरल स्टोरी – ₹75 लाख
  36. सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव – ₹50 लाख
  37. आंखों की गुस्ताखियां – ₹35 लाख
  38. कंपकंपी – ₹26 लाख
  39. केसरी वीर – ₹25 लाख
  40. निकिता रॉय – ₹22 लाख
  41. फुले – ₹15 लाख
  42. हनुमान अंश – ₹10 लाख
  43. मेरे हसबैंड की बीवी – ₹1.75 लाख

यह भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box Office: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का भौकाल भी नहीं रोक पाया ‘हनुमान अंश’ की कमाई, 28वें दिन भी डबल डिजिट में किया बिजनेस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola