Spider-Man बनने वाले तीनों एक्टर्स में कौन है नंबर 1? किसे मिली सबसे ज्यादा फीस, यहां पढ़ें डिटेल्ड रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन

टोबी, एंड्रयू और टॉम हॉलैंड, फोटो- एक्स प्लेटफॉर्म

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Spider-Man: Brand New Day की रिलीज से पहले फैंस के बीच एक बार फिर बहस छिड़ गई है कि Tom Holland, Tobey Maguire और Andrew Garfield में सबसे सफल Spider-Man कौन है? IMDb रेटिंग, बॉक्स ऑफिस, फीस और ऑडियंस रिएक्शन के आधार पर जानिए किसने मारी बाजी और किसे मिला सबसे ज्यादा प्यार.

विज्ञापन

Spider-Man: Brand New Day 30 जुलाई को भारत में रिलीज हो रही है. इस फिल्म में एक बार फिर टॉम हॉलैंड स्पाइडर-मैन बनकर बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे. फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है और इसका बज सोशल मीडिया पर भी साफ देखने को मिल रहा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि टॉम हॉलैंड पहले स्पाइडर-मैन नहीं हैं? उनसे पहले टोबी मैग्वायर और एंड्रयू गारफील्ड भी इस सुपरहीरो का मास्क पहन चुके हैं और अपने-अपने दौर में दर्शकों का दिल जीत चुके हैं. यही वजह है कि हर नई स्पाइडर-मैन फिल्म की रिलीज के साथ एक पुरानी बहस फिर शुरू हो जाती है कि आखिर सबसे बेस्ट स्पाइडर-मैन कौन है? किसी के लिए टॉम हॉलैंड की फिल्में सबसे एंटरटेनिंग हैं, तो कई फैंस आज भी टोबी मैग्वायर को असली स्पाइडर-मैन मानते हैं. वहीं एंड्रयू गारफील्ड की एक्टिंग, इमोशनल सीन्स और कॉमिक्स जैसे अंदाज के भी लाखों दीवाने हैं.

विज्ञापन

ऐसे में अगर आपके मन में भी सवाल है कि तीनों में सबसे ज्यादा हिट स्पाइडर-मैन कौन रहा? किसकी फिल्मों ने सबसे ज्यादा कमाई की? किसे सबसे ज्यादा फीस मिली और आखिर ऑडियंस का सबसे ज्यादा प्यार किसे मिला? तो टेंशन मत लीजिए. हमने IMDb रेटिंग, बॉक्स ऑफिस, फीस, ऑडियंस रिएक्शन और अलग-अलग रिपोर्ट्स के आधार पर आपके लिए आसान भाषा में पूरी तुलना तैयार की है.

Spider-Man Movies List: किस एक्टर ने कौन-कौन सी स्पाइडर-मैन फिल्में की हैं?

अगर आपने अभी तक स्पाइडर-मैन की सभी फिल्में नहीं देखी हैं, तो पहले यह जान लीजिए कि किस एक्टर ने कौन-कौन सी फिल्में की हैं.

Spider-Man ActorSpider-Man Movies
Tom HollandSpider-Man: Homecoming (2017), Spider-Man: Far From Home (2019), Spider-Man: No Way Home (2021), Spider-Man: Brand New Day (2026)
Tobey MaguireSpider-Man (2002), Spider-Man 2 (2004), Spider-Man 3 (2007)
Andrew GarfieldThe Amazing Spider-Man (2012), The Amazing Spider-Man 2 (2014)
नोट: टॉम हॉलैंड की चौथी स्पाइडर-मैन फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' 30 जुलाई को भारत में रिलीज हो रही है.

Spider-Man IMDb Rating: किसकी फिल्मों को मिली सबसे ज्यादा रेटिंग?

अगर सबसे ज्यादा IMDb रेटिंग वाली फिल्म देखें तो टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम (2021)' (8.1/10) पहले नंबर पर है. वहीं 'स्पाइडर-मैन2' (2004) के साथ टोबी मैग्वायर दूसरे नंबर पर आते हैं. एंड्रयू गारफील्ड की दोनों फिल्मों को भी दर्शकों ने पसंद किया, लेकिन उनकी IMDb रेटिंग बाकी दोनों से थोड़ी कम रही.

Tom Holland Movies IMDb

फिल्मIMDb Rating
Spider-Man: Homecoming7.4/10
Spider-Man: Far From Home7.3/10
Spider-Man: No Way Home8.1/10

Tobey Maguire Movies IMDb

अगर तीनों एक्टर्स की स्पाइडर-मैन फिल्मों के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस को देखें तो टॉम हॉलैंड इस मामले में सबसे आगे हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह Marvel Cinematic Universe (MCU) का हिस्सा होना और उनकी फिल्मों का पूरी दुनिया में जबरदस्त क्रेज है.

Tom Holland Box Office

फिल्मWorldwide Collection
Spider-Man: Homecoming878.8 मिलियन डॉलर
Spider-Man: Far From Home1.133 बिलियन डॉलर
Spider-Man: No Way Home1.921 बिलियन डॉलर

कुल कमाई: लगभग 3.93 बिलियन डॉलर

Tobey Maguire Box Office

फिल्मWorldwide Collection
Spider-Man (2002)822 मिलियन डॉलर
Spider-Man 2797 मिलियन डॉलर
Spider-Man 3891 मिलियन डॉलर

कुल कमाई: लगभग 2.51 बिलियन डॉलर

Andrew Garfield Box Office

फिल्मWorldwide Collection
The Amazing Spider-Man758.58 मिलियन डॉलर
The Amazing Spider-Man 2708.9 मिलियन डॉलर

कुल कमाई: लगभग 1.47 बिलियन डॉलर

Spider-Man Fees: किसे मिली सबसे ज्यादा फीस?

फिल्मों की कमाई जितनी बड़ी होती है, स्टार्स की फीस भी उतनी ही बढ़ती जाती है. स्पाइडर-मैन के तीनों एक्टर्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. शुरुआत में तीनों को कम फीस मिली, लेकिन जैसे-जैसे उनकी फिल्में हिट होती गईं, उनकी कमाई भी बढ़ती चली गई. अलग-अलग रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे ज्यादा फीस टॉम हॉलैंड और टोबी मैग्वायर को मिली है.

Spider-Man Actors Fees Comparison

ActorMovieReported Fees
Tom HollandSpider-Man: Homecoming$500,000 (Celebrity Net Worth)
Spider-Man: Far From Home$4 Million (The Sun)
Spider-Man: No Way Home$10 Million (The Sun)
Tobey MaguireSpider-Man (2002)$4 Million
Spider-Man 2$17.5 Million (रिपोर्ट्स के अनुसार प्रॉफिट शेयर के साथ करीब $39 Million तक)
Spider-Man 3$15 Million (प्रॉफिट शेयर के साथ करीब $67 Million तक)
Andrew GarfieldThe Amazing Spider-Man$500,000 (Reddit रिपोर्ट्स)
The Amazing Spider-Man 2$1 Million
Spider-Man: No Way Home (कैमियो)$1 Million
नोट: फीस के आंकड़े अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स (The Sun, Times of India, Celebrity Net Worth और Reddit चर्चाओं) पर आधारित हैं. स्टूडियो ने आधिकारिक तौर पर इन सभी रकम की पुष्टि नहीं की है.

Audience Reaction: किस Spider-Man को सबसे ज्यादा प्यार मिला?

IMDb और बॉक्स ऑफिस के अलावा अगर सोशल मीडिया पोल, Reddit डिस्कशन और यूजर कमेंट्स को देखें, तो तीनों स्पाइडर-मैन की अपनी अलग फैन फॉलोइंग है.

Tom Holland

अगर आज की नई जनरेशन से पूछा जाए तो ज्यादातर लोग टॉम हॉलैंड का नाम लेते हैं. MCU का हिस्सा होने की वजह से उनकी फिल्में दुनियाभर के करोड़ों लोगों तक पहुंचीं. उनका स्कूल लाइफ वाला स्पाइडर-मैन और एवेंजर्स के साथ सफर लोगों को खूब पसंद आया.

image.png
image.png
image.png

Tobey Maguire

टोबी मैग्वायर को आज भी लाखों फैंस ओरिजिनल स्पाइडर-मैन मानते हैं. साल 2002 में जब उनकी पहली फिल्म आई थी, तब सुपरहीरो फिल्मों का दौर आज जितना बड़ा नहीं था. उनकी फिल्मों ने स्पाइडर-मैन को घर-घर पहुंचाया. यही वजह है कि आज भी पुराने फैंस के दिल में टोबी की खास जगह है.

image.png
image.png
image.png

Andrew Garfield

एंड्रयू गारफील्ड की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर टॉम या टोबी जितनी कमाई नहीं की, लेकिन उनकी एक्टिंग की हमेशा तारीफ हुई. खासकर द अमेजिंग स्पाइडर-मैन में ग्वेन स्टेसी के साथ उनकी केमिस्ट्री और 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' में उनकी वापसी के बाद फैंस का प्यार और भी बढ़ गया.

image.png

Best Spider-Man: तो आखिर सबसे सफल स्पाइडर-मैन कौन?

अगर IMDb रेटिंग, बॉक्स ऑफिस, ग्लोबल पॉपुलैरिटी और ऑडियंस रिस्पॉन्स को एक साथ देखा जाए, तो टॉम हॉलैंड इस समय सबसे सफल स्पाइडर-मैन माने जा सकते हैं. उनकी फिल्मों ने सबसे ज्यादा कमाई की है, 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' तीनों एक्टर्स की फिल्मों में सबसे ज्यादा IMDb रेटिंग वाली फिल्म है और नई जनरेशन के बीच भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि टोबी मैग्वायर और एंड्रयू गारफील्ड पीछे हैं.

टोबी मैग्वायर आज भी 'नॉस्टैल्जिया किंग' हैं और कई फैंस उन्हें असली स्पाइडर-मैन मानते हैं. वहीं एंड्रयू गारफील्ड को उनकी शानदार एक्टिंग और इमोशनल परफॉर्मेंस के लिए खूब सराहा जाता है. यानी तीनों की अपनी-अपनी ताकत है, लेकिन ओवरऑल सफलता की बात करें तो फिलहाल टॉम हॉलैंड सबसे आगे नजर आते हैं.

ये भी पढ़ें: 30 जुलाई को Spider-Man देखने का है प्लान? टिकट बुक करने से पहले पढ़ लें First Review


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola