भारत की सबसे कमाऊ हॉलीवुड फिल्म बनी ‘Spider-Man: Brand New Day’, 11वें दिन भी छापे करोड़ों

Updated:
विज्ञापन

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे बॉक्स ऑफिस डे 11, फोटो- इंस्टाग्राम

Spider-Man: Brand New Day Box Office: टॉम हॉलैंड की फिल्म ने 11वें दिन भी शानदार कमाई की. ₹34.70 करोड़ के कलेक्शन के साथ फिल्म की कुल कमाई ₹415.45 करोड़ पहुंच गई है और इसने भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म का रिकॉर्ड बना लिया है.

विज्ञापन

Spider-Man: Brand New Day Box Office Day 11: टॉम हॉलैंड की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच छाई हुई है. पहले हफ्ते में शानदार प्रदर्शन के बाद अब फिल्म ने दूसरे वीकेंड में भी अपनी पकड़ मजबूत रखी है. खासकर रविवार को फिल्म ने जिस तरह वापसी की, उसने एक बार फिर सबका ध्यान खींच लिया है. आखिर 11वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की और अब इसका कुल कलेक्शन कहां पहुंचा, चलिए बताते हैं.

11वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की?

image.png
Spider-Man: Brand New Day Box Office Report, Photo- Sacnilk

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने दूसरे रविवार यानी रिलीज के 11वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की. फिल्म ने रविवार को भारत में ₹34.70 करोड़ नेट कमाए. इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई ₹415.45 करोड़ हो गई है.

फिल्म ने दूसरे शनिवार को ₹31 करोड़ की कमाई की थी. इसके मुकाबले रविवार को कमाई में करीब 11.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. रविवार को फिल्म के कुल 13,862 शोज रहे और ऑक्यूपेंसी करीब 67.1 फीसदी रही.

भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनी

फिल्म ने सिर्फ ₹400 करोड़ क्लब में एंट्री नहीं ली, बल्कि भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर' के नाम था, जिसने भारत में करीब ₹477.50 करोड़ ग्रॉस कमाए थे.

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की भारत में ग्रॉस कमाई अब करीब ₹496.86 करोड़ हो चुकी है. यानी फिल्म जल्द ही ₹500 करोड़ ग्रॉस का आंकड़ा भी पार कर सकती है.

दुनियाभर में भी मचा रही धूम

सिर्फ भारत ही नहीं, दुनियाभर में भी ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1 बिलियन डॉलर का आंकड़ा सिर्फ 12 दिनों में पार कर लिया है.

इस मामले में यह दुनिया की दूसरी सबसे तेज फिल्म बन गई है. इससे आगे सिर्फ ‘अवेंजर्स: एंडगेम’ है, जिसने 5 दिनों में 1 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया था.

फिल्म की कुल ग्लोबल कमाई अब करीब 1.67 बिलियन डॉलर बताई जा रही है. इसके साथ ही यह दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में 12वें नंबर पर पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर ‘Spider-Man: Brand New Day’ का कब्जा, 10 दिन में 450 करोड़ से ज्यादा कमा डाले


विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola