‘अवारापन’ की नाकामी से दुखी थीं श्रिया सरन, बोलीं- नॉमिनेशन के बाद भी अवॉर्ड शो में नहीं बुलाया

Updated:
विज्ञापन

श्रिया सरन, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

2007 की कल्ट फिल्म 'अवारापन' के फ्लॉप होने पर श्रिया सरन ने अपनी हैरानी और निराशा जाहिर की है. जानिए क्या था उनका कहना और 'अवारापन 2' में क्या होगा खास.

विज्ञापन

Awarapan: कुछ फिल्में रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पातीं, लेकिन वक्त के साथ उनकी कहानी और किरदार लोगों के दिल में ऐसी जगह बना लेते हैं कि वे कल्ट फिल्म बन जाती हैं. इमरान हाशमी और श्रीया सरन की 2007 में आई ‘अवारापन’ भी ऐसी ही फिल्मों में शामिल है. रिलीज के वक्त फिल्म को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली थी, लेकिन बाद में इसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला. अब ‘अवारापन 2’ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इसी बीच फिल्म की पहली कड़ी को लेकर श्रिया सरन ने एक ऐसा खुलासा किया है, जो बताता है कि फिल्म के शुरुआती बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन ने उन्हें कितना निराश किया था.

विज्ञापन

श्रिया सरन को नहीं मिली थी अवॉर्ड शो की इनवाइट

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में श्रिया सरन ने ‘अवारापन’ की रिलीज के बाद के दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि पूरी टीम को फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला, जिसकी उम्मीद की गई थी. श्रिया ने कहा कि उन्हें लगता है कि शायद ‘अवारापन’ अपने समय से आगे की फिल्म थी. फिल्म को कुछ अवॉर्ड शो में नॉमिनेशन भी मिले थे, लेकिन हैरानी की बात यह थी कि उन्हें कुछ अवॉर्ड समारोहों में बुलाया तक नहीं गया. श्रिया के मुताबिक, उन्हें लगा था कि इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद करेंगे और इसे सेलिब्रेट किया जाएगा. इसलिए जब फिल्म को शुरुआत में वह प्यार नहीं मिला, तो वह काफी निराश हुई थीं.

‘अवारापन’ को आज भी क्यों इतना प्यार मिलता है?

श्रिया सरन ने यह भी बताया कि फिल्म की रिलीज के काफी समय बाद तक लोग उनसे मिलकर ‘अवारापन’ की तारीफ करते रहे. शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद दर्शकों को फिल्म के गाने ज्यादा पसंद आए, क्योंकि फिल्म का म्यूजिक काफी लोकप्रिय हुआ था और इमरान हाशमी ने भी शानदार काम किया था. लेकिन अब श्रिया को लगता है कि लोगों ने सिर्फ गानों की वजह से फिल्म को पसंद नहीं किया. उन्हें लगता है कि दर्शक ‘अवारापन’ की कहानी और उसकी भावनाओं से जुड़ गए थे.

क्या है ‘अवारापन’ की कहानी?

2007 में रिलीज हुई ‘अवारापन’ का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था और इसे महेश भट्ट और मुकेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म में इमरान हाशमी ने शिवम पंडित का किरदार निभाया था, जो एक परेशान और कठोर गैंगस्टर है. कहानी में उसकी जिंदगी उस वक्त बदलने लगती है, जब उसे एक पाकिस्तानी लड़की आलिया पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी जाती है. फिल्म में इमरान, श्रिया सरन और मृणालिनी शर्मा अहम भूमिकाओं में थे. फिल्म के गाने ‘तो फिर आओ’, ‘तेरा मेरा रिश्ता’ और ‘माहिया’ आज भी काफी पसंद किए जाते हैं.

‘अवारापन 2’ में क्या है खास?

अब करीब दो दशक बाद ‘अवारापन 2’ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस बार फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है. सीक्वल में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी.‘अवारापन 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की ‘बटवारा 1947’ से क्लैश भी होगा.


ये भी पढ़ें: सनी देओल Vs इमरान हाशमी की होगी बॉक्स ऑफिस भिड़ंत, नहीं टलेगी ‘आवारापन 2’ की रिलीज, इस दिन आएगा ट्रेलर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola