रिया चक्रवर्ती ने याद किए जेल के दिन: बोलीं - 'अंदर के लोग बाहर वालों से बेहतर', यह किताब लिखने का भी किया जिक्र

Updated:
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती, फोटो- इंस्टाग्राम

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 5 साल बाद रिया चक्रवर्ती ने जेल में बिताए अपने दिनों और इमोशनल ट्रॉमा पर खुलकर बात की है. तन्मय भट्ट के शो में जेल के अनुभवों से लेकर मल्लिका संग हुई तीखी बहस और 'द ट्रेटर्स 2' से अपनी वापसी तक, जानिए रिया चक्रवर्ती के जीवन से जुड़े ये बड़े खुलासे.

विज्ञापन

Riya Chakraborty Opened Up About Her Jail Days: सुशांत सिंह राजपूत की मौत को पांच साल से ज्यादा समय बीत चुका है. इस मामले में CBI की क्लीन चिट मिलने के बाद भी रिया चक्रवर्ती की जिंदगी पर इसका असर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. जून 2020 में सुशांत की मौत के बाद रिया लगातार चर्चा में रहीं. ड्रग्स से जुड़े एक अलग मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने उन्हें सितंबर 2020 में गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्होंने मुंबई की भायखला जेल में करीब एक महीना बिताया. अक्टूबर 2020 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी.

हाल ही में एक बातचीत में उन्होंने बताया कि वह अब भी उस घटना के इमोशनल असर से पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाई हैं.

Riya Opened up About Her Days in Jail: जेल में बिताए हुए पल को किया याद 

तन्मय भट्ट के YouTube चैनल पर बातचीत के दौरान रिया ने जेल में बिताए समय को याद किया. उन्होंने वहां मिली महिलाओं के बारे में कहा,

"मुझे लगता है कि जेल के अंदर के लोग, बाहर के लोगों से बेहतर होते हैं. अंडरट्रायल जेल में रहने वाली ज्यादातर महिलाएं बेगुनाह होती हैं। वहां कोई छोटा-बड़ा नहीं होता। सभी बराबर होते हैं. वहां हर व्यक्ति की पहचान उसके नाम से नहीं, बल्कि एक नंबर से होती है."

रिया चक्रवर्ती ने बताया कि जेल में अंडरट्रायल कैदी अपना समय गाने, नाचने और महाराष्ट्र की मशहूर तीखी डिश 'ठेचा' बनाकर बिताते थे. जब उनसे जेल के खाने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा,

"मैं इस पर एक किताब लिख रही हूं, उसे पढ़ लेना." किताब के नाम के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने मजाक में कहा, "किताब का नाम है 'चुड़ैल का बदला'." इसके बाद उन्होंने हंसते हुए कहा कि जेल में "सुशी, शैम्पेन, वड़ा पाव और चाट" मिलती है".

People Behave Differently If You Have Spent Time in Jail: जेल से आने के बाद लोग अलग व्यवहार करते हैं - रिया 

सुशांत सिंह राजपूत मामले में CBI की क्लोजर रिपोर्ट आने के बाद रिया को उनका पासपोर्ट भी वापस मिल गया. इस बारे में उन्होंने बताया कि जब वह अपने माता-पिता के साथ छुट्टियां मनाने विदेश गईं, तो इमिग्रेशन पर बिना किसी रोक-टोक के उन्हें आगे जाने दिया गया. उन्होंने कहा कि यह अनुभव उनके लिए काफी अलग था और उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि अब सब सामान्य हो गया है.

View on Instagram

रिया ने यह भी कहा कि जेल से बाहर आने के बाद लोगों का उनके प्रति व्यवहार बदल गया था. उनके मुताबिक, जब भी वह किसी कमरे में जाती थीं, तो वहां मौजूद फिल्म इंडस्ट्री के लोग अचानक गंभीर हो जाते थे.

Internet Troll Mallika Sherawat For Bringing up Riya's Jail Time: रिया के जेल जाने के जिक्र पर इंटरनेट में ट्रोल हुईं मल्लिका 

एक वायरल क्लिप में रिया और मल्लिका के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है. बहस के दौरान मल्लिका, रिया के जेल जाने का जिक्र करती हैं। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है. कुछ यूजर्स ने इसे बेबाक जवाब बताया, जबकि कई लोगों ने इसे अपमानजनक कहा.

वीडियो में रिया एक कंटेस्टेंट का बचाव करती नजर आती हैं, जिसने मल्लिका की वापसी पर टिप्पणी की थी. रिया कहती हैं,

"मुझे नहीं लगता कि उसने कुछ गलत कहा।" इस पर मल्लिका जवाब देती हैं, "तो क्या यही तुम्हारा कमबैक है? कोई मेरी वापसी पर टिप्पणी करने वाला कौन होता है? यह गेम कमबैक का नहीं है. मैं भी कह सकती हूं, 'रिया, तुम जेल में थीं. क्या यह तुम्हारे लिए बड़ा कमबैक है?'

मल्लिका की बात सुनकर रिया नाराज और असहज नजर आईं. इस बातचीत का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई. कुछ लोगों ने मल्लिका के जवाब को बेबाक बताया, जबकि कई यूजर्स ने निजी जिंदगी का जिक्र करने पर उनको ट्रोल किया.

Riya Chakraborty Work Front: रिया वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो रिया चक्रवर्ती जल्द ही करण जौहर के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' में नजर आएंगी. यह शो 13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा.

 यह भी पढ़ें: रिया चक्रवर्ती को 17-18 की उम्र में मिलती थी ₹3 लाख सैलरी, बोलीं- खुद को बहुत अमीर समझती थी


विज्ञापन
आशा कुमारी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola