Pawan Singh 3rd Marriage: 45 की उम्र में फिर दूल्हा बनेंगे पावर स्टार? राधे मां ने बताया कैसी मिलेगी पत्नी

Updated:
विज्ञापन

पवन सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

‘भोजपुरी बवाल’ के नए प्रोमो में राधे मां ने पवन सिंह की तीसरी शादी को लेकर भविष्यवाणी की है. उन्होंने बताया कि 45 साल की उम्र में पावर स्टार को कैसी पत्नी मिलेगी.

विज्ञापन

Bhojpuri Bawaal Latest Promo: कलर्स टीवी का रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ जब से शुरू हुआ है, तब से इसमें हर एपिसोड में कोई न कोई नया बवाल देखने को मिल रहा है. कभी काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे के बीच तीखी बहस सुर्खियों में रहती है, तो कभी निरहुआ और काजल राघवानी के बीच तू-तू मैं-मैं देखने को मिलती है. अब इन सबके बीच शो के अपकमिंग एपिसोड का एक नया प्रोमो सामने आया है. इसमें राधे मां शो में खास मेहमान बनकर पहुंची हैं. इस दौरान शो की होस्ट भारती सिंह उनसे पावर स्टार पवन सिंह की तीसरी शादी को लेकर सवाल करती हैं. राधे मां इस पर जो जवाब देती हैं, उसे सुनकर पवन सिंह के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. आइए बताते हैं आखिर राधे मां ने पवन सिंह की शादी को लेकर क्या कहा.

विज्ञापन

Pawan Singh 3rd Marriage: पवन सिंह की तीसरी शादी पर भारती सिंह ने पूछा सवाल

शो के प्रोमो में भारती सिंह राधे मां से पवन सिंह की शादी को लेकर सवाल करती नजर आती हैं. भारती कहती हैं कि पवन सिंह को एक अच्छा जीवनसाथी मिलेगा. साथ ही वह यह भी कहती हैं कि पवन सिंह इस मामले में कई बार धोखा खा चुके हैं.

भारती की बात सुनने के बाद राधे मां पवन सिंह को अपने पास बुलाती हैं. पावर स्टार उनके सामने हाथ जोड़कर खड़े हो जाते हैं. इसके बाद राधे मां पवन सिंह को लेकर उनकी जिंदगी और आने वाली पत्नी के बारे में बात करती हैं.

Radhe Maa On Pawan Singh 3rd Marriage: राधे मां ने क्या कहा?

View on Instagram

राधे मां पवन सिंह की तरफ देखकर कहती हैं कि इनका दिल बहुत साफ है. इसके बाद वह कहती हैं कि पवन सिंह को 45 साल की उम्र में बहुत अच्छी और लविंग वाइफ मिलेगी.

राधे मां की यह बात सुनकर पवन सिंह शर्माने लगते हैं. वहीं उनके आसपास बैठे भोजपुरी सितारे भी हंसने लगते हैं. इस दौरान आम्रपाली दुबे और निरहुआ का रिएक्शन भी देखने लायक है.

पवन सिंह की तीसरी शादी की बात पर आम्रपाली ने शुरू की काउंटिंग

राधे मां की बात सुनते ही पवन सिंह के पास बैठीं आम्रपाली दुबे काउंटिंग शुरू कर देती हैं. वह इस पूरे मामले को मजाकिया अंदाज में लेती नजर आती हैं.

वहीं भारती सिंह भी मौका नहीं छोड़तीं. वह मजाक करते हुए कहती हैं कि 5 साल बाद डांस होगा. भारती की यह बात सुनकर पवन सिंह शर्माने लगते हैं और सेट पर मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं.

पवन सिंह पहले ही कर चुके हैं दो शादियां

पवन सिंह की पहली शादी दिसंबर 2014 में नीलम सिंह से हुई थी. हालांकि शादी के कुछ ही महीनों बाद नीलम का निधन हो गया था. इसके बाद पवन सिंह का नाम भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ जुड़ा और दोनों के रिश्ते की काफी चर्चा हुई, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए. इसके बाद पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की. हालांकि शादी के कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में भी खटास आ गई और मामला तलाक तक पहुंच गया. फिलहाल पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है.

ये भी पढ़ें:P awan Singh से मिलने स्टेज पर पहुंचा फैन, सिक्योरिटी ने दिया धक्का, फिर पावर स्टार ने जो किया जीत लेगा दिल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola