वैनिटी वैन में घंटों साथ रहते थे निरहुआ-अम्रपाली… काजल राघवानी का खुलासा, बोलीं- डायरेक्टर को खुद लेने आना पड़ा
काजल राघवानी और निरहुआ-आम्रपाली, फोटो- इंस्टाग्राम
काजल राघवानी के इंस्टाग्राम लाइव के बाद निरहुआ और आम्रपाली दुबे फिर सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस ने दावा किया कि शूटिंग के दौरान दोनों घंटों वैनिटी वैन में साथ रहते थे. इसके अलावा महाकुंभ में निरहुआ के आम्रपाली का हाथ पकड़कर संगम में स्नान करने को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए.
Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में शुरू हुआ विवाद अब लगातार बढ़ता जा रहा है. शो में डिनर टेबल पर हुई बहस के बाद अब काजल राघवानी ने इंस्टाग्राम लाइव पर आकर अपनी बात रखी है. इस दौरान उन्होंने भोजपुरी स्टार्स दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे को लेकर कई दावे किए. काजल ने दावा किया कि शूटिंग के दौरान दोनों कई बार वैनिटी वैन में काफी देर तक साथ रहते थे और इसकी वजह से पूरी टीम को इंतजार करना पड़ता था.
यहां देखें काजल राघवानी का लाइव वीडियो-
View on Instagram
काजल राघवानी ने वैनिटी वैन को लेकर क्या कहा?
काजल राघवानी ने अपने इंस्टाग्राम लाइव में निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ काम करने के दौरान का एक किस्सा शेयर किया. उन्होंने दावा किया कि कई बार शूटिंग सेट पर दोनों के लिए टीम को इंतजार करना पड़ता था. काजल ने कहा,
"आप दोनों वैनिटी में बैठे रहते थे. एक गया, आप नहीं आए, दूसरे को भेजा, आप नहीं आए. तीसरे को भेजा, फिर भी आप नहीं आए. डायरेक्टर खुद गया फिर आपको लेने के लिए."
उन्होंने आगे कहा,
"आर्टिस्ट और मैं सब सेट पर बैठे हैं और आपका इंतजार कर रहे हैं कि कब आप आओगे और हम शूट करेंगे."
'ऐसा क्या कर रहे थे कि डायरेक्टर को खुद जाना पड़ा?'
काजल राघवानी ने इसी दौरान सवाल उठाते हुए कहा, "क्या कर रहे थे आप दोनों कि डायरेक्टर को खुद जाना पड़ा लेने के लिए?"
काजल के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है. लोग इस पूरे मामले पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं.
'महाकुंभ में आम्रपाली जी का हाथ पकड़कर नहा रहे थे'
काजल राघवानी ने अपने लाइव वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की बॉन्डिंग को लेकर महाकुंभ से जुड़ी एक बात भी कही. उन्होंने दावा किया कि महाकुंभ के दौरान निरहुआ और आम्रपाली एक साथ नजर आए थे. काजल ने कहा,
"कुंभ मेला में आप गए थे, वहां पर आप आम्रपाली जी का हाथ पकड़कर नहा रहे थे. आपको तो अपनी पत्नी के साथ जाना चाहिए था. तो यह कौन सा फर्ज निभा रहे थे आप?"
उन्होंने आगे कहा कि निरहुआ अक्सर आम्रपाली के साथ ज्यादा दिखाई देते हैं. काजल ने कहा कि शूटिंग सेट से लेकर गेम जोन और मंदिर तक दोनों कई जगह साथ नजर आते हैं, लेकिन वह अपनी पत्नी के साथ कम दिखाई देते हैं.
निरहुआ-अम्रपाली की जोड़ी हमेशा रही चर्चा में
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक हैं. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया है.
हालांकि, दोनों कलाकारों ने कई बार साफ किया है कि उनके बीच सिर्फ दोस्ती है. निरहुआ और आम्रपाली ने अपने रिश्ते को लेकर लगाई जाने वाली अटकलों को हमेशा खारिज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










