जबरदस्ती किसिंग सीन का बनाया दबाव': काजल राघवानी ने लगाया इस एक्टर पर आरोप, 'भोजपुरी बवाल' में हड़कंप
भोजपुरी बवाल, फोटो इंस्टाग्राम
OTT रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में स्टार्स के बीच जंग छिड़ गई है. नए प्रोमो में एक्ट्रेस काजल राघवानी ने पवन सिंह पर शूटिंग के दौरान जबरदस्ती किसिंग सीन करवाने और विरोध करने पर सेट छोड़ने का गंभीर आरोप लगाया है. वहीं, आम्रपाली दुबे और निरहुआ पर भी फिल्में छीनने का दावा किया गया है. इस तीखी बहस के बाद पवन सिंह और आम्रपाली के सेट छोड़कर जाने से माहौल तनावपूर्ण हो गया है.
Bhojpuri Bawaal Kajal Raghwani: ओटीटी पर इन दिनों रियलिटी शोज की भरमार देखने को मिल रही है. हाल ही में 'लॉकअप 2' और 'अलायंस' का ग्रैंड फिनाले हुआ, वहीं अब नया शो 'भोजपुरी बवाल' दर्शकों के बीच चर्चा में है. इस शो में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकार हिस्सा ले रहे हैं. शो की शुरुआत से ही कलाकारों के बीच तीखी बहस और विवाद देखने को मिल रहे हैं. अब एक्ट्रेस काजल राघवानी ने पवन सिंह, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.
Kajal Made Alligation on Pawan Singh Yadav: पवन सिंह पर लगाया गंभीर आरोप
शो के गुरुवार के एपिसोड का प्रोमो सामने आया है. इसमें काजल राघवानी खुलकर अपनी बात रखती नजर आ रही हैं. प्रोमो में उन्होंने दावा किया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान पवन सिंह ने उन पर जबरदस्ती किसिंग सीन करने का दबाव बनाया था.
काजल ने कहा,
"पवन जी के साथ एक किसिंग सीन था, जिसे मुझसे जबरदस्ती करवाया गया. जब मैंने इसका विरोध किया तो वह सेट छोड़कर चले गए. मैंने हमेशा सभी का सम्मान किया, लेकिन मुझे कभी वैसा सम्मान नहीं मिला."
काजल राघवानी एक एपिसोड में डिनर टेबल पर आम्रपाली और निरहुआ के साथ काफी बहस करते हुए भी नजर आई.
">Kya Kajal ki baatein karengi ek naye bawaal ki shuruaat?#BhojpuriBawaal streaming everyday on #JioHotstar at 9pm and on #ColorsTV at 10:30pm.#BhojpuriBawaalOnJioHotstar pic.twitter.com/rRByCUuaWd
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) August 6, 2026
Kajal Also Made Allegation on Amrapali and Nirhua आम्रपाली और निरहुआ पर भी लगाए आरोप
काजल ने आम्रपाली दुबेका नाम लेते हुए कहा कि वह उनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहतीं, लेकिन उनकी वजह से उन्हें एक फिल्म से बाहर कर दिया गया था. उन्होंने कहा कि यह बात उन्हें आज भी बुरी लगती है. काजल ने यह भी कहा कि कुछ लोगों को पहले अपनी इंडस्ट्री पर ध्यान देना चाहिए.
इससे पहले बुधवार के एपिसोड में भी काजल ने दावा किया था कि वह निरहुआ की एक फिल्म का हिस्सा थीं और फिल्म का मुहूर्त भी हो चुका था. बाद में उन्हें बताया गया कि निरहुआ उनके साथ काम नहीं करना चाहते और फिल्म में आम्रपाली दुबे को लिया जाएगा. इस बात पर आम्रपाली ने भी सफाई देते हुए कहा कि, वह डायरेक्ट निरहुआ या उनसे बात कर सकती थी.
Nirhua Clears All the Allegation: निरहुआ ने दी सफाई
काजल के आरोपों पर निरहुआ ने अपनी सफाई भी दी. उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि वह काजल के साथ काम नहीं करना चाहते. उनके मुताबिक, निर्माता और निर्देशक ने उनसे पूछे बिना काजल की तारीखें ले ली थी. उस समय उनके पास शूटिंग के लिए डेट्स उपलब्ध नहीं थीं, इसलिए उन्होंने फिल्म करने से मना किया था.
हालांकि, इस सफाई के बाद भी काजल और आम्रपाली के बीच बहस खत्म नहीं हुई. दोनों ने पुराने मामलों को लेकर एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए. माहौल इतना गर्म हो गया कि पवन सिंह नाराज होकर वहां से चले गए। कुछ देर बाद आम्रपाली भी सेट छोड़कर निकल गईं.
Akshara Singh Supported Kajal: अक्षरा सिंह ने किया काजल का समर्थन
इसके बाद शो में भोजपुरी इंडस्ट्री की क्रिकेट लीग का आयोजन हुआ, जिसमें अक्षरा सिंह और नीलम गिरी भी नजर आईं. काजल ने अक्षरा को पूरी घटना बताई, जिसके बाद अक्षरा ने कहा कि उन्हें काजल पर गर्व है क्योंकि उन्होंने अपने लिए आवाज उठाई. वहीं, आम्रपाली ने नीलम गिरी से अपनी बात शेयर की और नीलम ने उनका समर्थन किया.
इन सब घटनाओं के बाद शो का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया. खबरों के मुताबिक, पवन सिंह इतने नाराज हो गए थे कि उन्होंने शो छोड़ने का फैसला कर लिया था. हालांकि, बाद में जियो की टीम ने उनसे बात कर उन्हें शांत कराया और शो में बने रहने के लिए मना लिया.
यह भी पढ़ें: 'भोजपुरी बवाल': तेजप्रताप के डिनर में पवन सिंह का हंगामा, निरहुआ की इस बात पर गुस्से में छोड़ी पार्टी! 'करियर खत्म था, उन्होंने नया जीवन दिया' निरहुआ का खुलासा, रो पड़ीं काजल तो मां बनना चाहती हैं आम्रपाली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए