पवन सिंह की फिल्म के प्रोड्यूसर सलाखों के पीछे, मुंबई से पुलिस ने दबोचा... करोड़ों नहीं 78 लाख के खेल में फंसे

Updated:
विज्ञापन

पवन सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की फिल्म 'वांटेड' के प्रोड्यूसर जसवंत कुमार को 78 लाख रुपये के कथित निवेश धोखाधड़ी मामले में यूपी पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उन्होंने फिल्म में निवेश के नाम पर रकम ली, लेकिन न पैसा लौटाया और न ही मुनाफा दिया. मामले की आगे की जांच वाराणसी पुलिस कर रही है.

विज्ञापन

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की फिल्म 'वांटेड' के प्रोड्यूसर जसवंत कुमार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने कथित 78 लाख रुपये के निवेश धोखाधड़ी मामले में मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, जसवंत कुमार को अंधेरी वेस्ट के वीरा देसाई रोड इलाके से पकड़ा गया. उनके खिलाफ कोर्ट की ओर से गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई.

विज्ञापन

पवन सिंह की फिल्म 'वांटेड' के प्रोड्यूसर जसवंत कुमार गिरफ्तार

जांच एजेंसियों के अनुसार, जसवंत कुमार पर आरोप है कि उन्होंने फिल्म 'वांटेड' में निवेश कराने के नाम पर एक निवेशक से 78 लाख रुपये लिए थे. समझौते के तहत फिल्म रिलीज होने के बाद निवेश की रकम वापस करने या मुनाफे में हिस्सा देने का वादा किया गया था. हालांकि, फिल्म रिलीज होने के बावजूद निवेशक को न तो उसकी मूल रकम मिली और न ही किसी तरह का लाभ.

जसवंत कुमार ने जांच में नहीं किया था सहयोग

निवेशक की शिकायत के आधार पर उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के चोलापुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी. पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच करीब तीन साल से चल रही थी और इस दौरान जसवंत कुमार ने कई बार जांच में सहयोग नहीं किया.

वाराणसी के चोलापुर थाने की टीम जसवंत कुमार से करेगी पूछताछ

बाद में उनकी लोकेशन की पुख्ता जानकारी मिलने पर उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम मुंबई पहुंची और अंधेरी वेस्ट से उन्हें हिरासत में ले लिया. गिरफ्तारी के बाद जसवंत कुमार को मुंबई की अदालत में पेश किया गया, जहां से उत्तर प्रदेश पुलिस को ट्रांजिट रिमांड मिल गया. इसके बाद उन्हें आगे की जांच के लिए उत्तर प्रदेश ले जाया गया. पुलिस के अनुसार, अब इस पूरे मामले की आगे की जांच वाराणसी के चोलापुर थाने की टीम करेगी.

ये भी पढ़ें: 'भोजपुरी बवाल': तेजप्रताप के डिनर में पवन सिंह का हंगामा, निरहुआ की इस बात पर गुस्से में छोड़ी पार्टी!


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola