Pawan Singh Navratri Song: नवरात्रि से पहले पवन सिंह का 'चमकत रहे लिलरा मईया' गाना रिलीज, यूपी-बिहार के पंडालों की बनेगा धड़कन

Updated:
विज्ञापन

पवन सिंह नवरात्रि सॉन्ग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Pawan Singh Navratri Song: नवरात्रि की शुरुआत से पहले पवन सिंह ने देवी गीत 'चमकत रहे लिलरा मईया' रिलीज कर दिया है. गाने में एक्ट्रेस सपना चौहान अपने ठेठ पारंपरिक लुक और शानदार डांस से महफिल लूट ली.

विज्ञापन

Pawan Singh Navratri Song: नवरात्रि का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और ऐसे में भोजपुरी के 'पावर स्टार' पवन सिंह (Pawan Singh) पीछे रह जाएं, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. माता के भक्तों के लिए पवन सिंह ने अपना नया अस्त्र छोड़ दिया है. उनका नया भोजपुरी नवरात्रि सॉन्ग 'चमकत रहे लिलरा मईया' (Chamkat Rahe Lilara Maiya) रिलीज हो चुका है.

विज्ञापन

पवन सिंह और सोनम शर्मा का नवरात्रि सॉन्ग रिलीज

'चमकत रहे लिलरा मईया' देवी गीत में पवन सिंह की दमदार आवाज हैं. वहीं उनका साथ सिंगर सोनम शर्मा (Sonam Sharma) ने दिया है. दोनों के बीच सुरों की ऐसी जुगलबंदी की है, जो सीधे श्रोताओं के दिलों में उतर रही है. गाने के बोल हैं, ''गंगा जी नहइनी है मईया, सूरज के गौड़ लगनी... चमकत रहूं, मोर लिलरा ऐ मईया, इहहहन वरदान हम मंगनि.''

सपना चौहान ने पारंपरिक लुक में लूट ली महफिल

इस म्यूजिक वीडियो की सबसे बड़ी हाइलाइट ट्रेंडिंग एक्ट्रेस सपना चौहान (Sapna Chauhan) हैं. वीडियो में सपना ने माता की भक्ति में लीन होकर जो एक्सप्रेशन और डांस मूव्स दिए हैं, उसने फैंस का दिल जीत लिया है. फैंस गाने को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ''दिल को बहुत सुकून मिला 2026 का देवी गीत सुनकर... जय माता दी.'' एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''समझ नहीं आता आखिर पवन भैया का आवाज इतना सुरीला कैसे है.''


म्यूजिक और लिरिक्स का सॉलिड कॉम्बो

इस मास्टरपीस के पीछे की टीम भी एकदम तगड़ी है। अरुण बिहारी (Arun Bihari) के लिखे बोल एकदम ठेठ और पारंपरिक हैं, जबकि छोटू रावत के कड़क म्यूजिक ने ऐसा बेस तैयार किया है कि आप खुद को झूमने से रोक नहीं पाएंगे. उमा शंकर प्रसाद के प्रोडक्शन (को-प्रोड्यूसर: आयुष राज गुप्ता) में बने इस विजुअल ट्रीट को डायरेक्टर अनंजय रघुराज ने बड़ी ही खूबसूरती से शूट किया है. वहीं, सोनू सिंह की कोरियोग्राफी ने गाने की एनर्जी को 100 गुना बढ़ा दिया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola