Bhojpuri Bawaal PROMO: आप उसी के लायक हो… काजल राघवानी पर भड़के निरहुआ, आम्रपाली ने भी सुनाई खरी-खोटी
निरहुआ और काजल राघवानी, फोटो- इंस्टाग्राम
'भोजपुरी बवाल' के नए प्रोमो में काजल राघवानी ने निरहुआ और आम्रपाली पर सवाल उठाए, जिसके बाद मामला गरमा गया. आम्रपाली ने काजल को जवाब दिया, वहीं निरहुआ ने गुस्से में कहा- 'आप उसी के लायक हो.'
Bhojpuri Bawaal PROMO: 'भोजपुरी बवाल' में इन दिनों ड्रामा कम होने का नाम ही नहीं ले रहा. कभी कंटेस्टेंट्स के बीच बहस, तो कभी पुराने मुद्दों को लेकर तकरार... अब एक बार फिर काजल राघवानी, निरहुआ और आम्रपाली दुबे के बीच मामला गरमा गया है. नए प्रोमो में काजल एक गाने को लेकर सवाल उठाती हैं, जिसके बाद निरहुआ और आम्रपाली भी अपनी बात रखते हैं. देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ जाती है कि निरहुआ गुस्से में काजल से कह देते हैं, 'आप उसी के लायक हो.' आखिर ऐसा क्या हुआ कि बात एक गाने से शुरू होकर इतनी बढ़ गई? चलिए पूरा मामला समझते हैं.
आखिर किस बात पर शुरू हुई बहस?
View on Instagram
नए प्रोमो में काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे जिम में बैठकर बात कर रही हैं. इसी दौरान काजल एक गाने को लेकर अपनी नाराजगी बताती हैं. काजल के मुताबिक, पहले उन्हें बताया गया था कि एक गाना है, जिसमें निरहुआ और आम्रपाली के साथ उन्हें भी रखा जाएगा.
काजल कहती हैं, 'उन्होंने मुझे बोला भी एक गाना है आपका और दिनेश जी का. वो मेरे ऊपर फिल्माया जा रहा था और बाद में पता चल रहा है कि गाना शिफ्ट हो गया.'
यानी काजल का कहना था कि पहले उन्हें गाने में काम करने की बात बताई गई थी, लेकिन बाद में वह गाना किसी और तरह से शूट किया गया.
निरहुआ ने काजल की बात को बताया बकवास
काजल की बात सुनकर निरहुआ काफी नाराज नजर आते हैं. वह उनकी बात को गलत बताते हुए कहते हैं,
'ये कुछ भी बकवास करती है.'
यहीं से दोनों के बीच बहस का माहौल बन जाता है.
खेसारी का नाम लेकर आम्रपाली ने काजल से पूछ लिया सवाल
इसके बाद आम्रपाली दुबे भी काजल की बात पर अपनी राय रखती हैं. वह काजल के पुराने काम का उदाहरण देते हुए कहती हैं,
'जब तुम खेसारी के साथ लगातार शूटिंग कर रही थी, तो तुम्हारे लिए भी लोग ये बोलते थे, तो क्या तुमने ऐसा किया?'
आम्रपाली अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहती हैं, '
'नहीं-नहीं, मैंने तो कभी किसी को निकलवाया फिल्म से.'
यानी आम्रपाली का कहना था कि अगर किसी के साथ काम करने को लेकर लोग बातें बनाते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि उसने किसी दूसरे कलाकार को फिल्म से हटवाया है.
काजल बोलीं- 'मेरे पास कोई पॉलिटिशियन नहीं है'
आम्रपाली की बात के बाद काजल अपने संघर्ष और सपोर्ट सिस्टम की बात करती हैं. वह कहती हैं,
'मेरे पास कोई पॉलिटिशियन नहीं है, कोई नेता नहीं है. मैं अकेली चल रही हूं.'
काजल के इस बयान का मतलब था कि इंडस्ट्री में उनके पीछे किसी बड़े राजनीतिक या पावरफुल व्यक्ति का सपोर्ट नहीं है और वह अपना करियर खुद संभाल रही हैं.
निरहुआ- 'आप उसी के लायक हो'
काजल की इस बात के बाद निरहुआ और ज्यादा नाराज हो जाते हैं. वह काजल के उस आरोप की तरफ इशारा करते हैं, जिसमें वह अक्सर कहती हैं कि उन्हें फिल्मों से निकाल दिया जाता है.
निरहुआ कहते हैं, 'उनका यही इल्ज़ाम है न कि उनको फिल्म से निकाल देते हैं, तो आप उसी के लायक हो.'
निरहुआ के इस बयान के बाद बहस काफी तीखी हो जाती है. प्रोमो में दोनों के बीच तनाव साफ नजर आ रहा है.
काजल ने पहले भी लगाया था आम्रपाली पर आरोप
View on Instagram
दरअसल, शो में यह विवाद अचानक शुरू नहीं हुआ है. इससे पहले काजल ने आरोप लगाया था कि निरहुआ हमेशा आम्रपाली दुबे का साथ देते हैं और उनके साथ ज्यादा काम करते हैं.
काजल ने दावा किया था कि आम्रपाली के कहने पर उन्हें निरहुआ के एक गाने से बाहर कर दिया गया था. इसी बात को लेकर उन्होंने शो में सवाल उठाया था.
ये भी पढ़ें: वैनिटी वैन में घंटों साथ रहते थे निरहुआ-अम्रपाली… काजल राघवानी का खुलासा, बोलीं- डायरेक्टर को खुद लेने आना पड़ा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










