"अब होगा इंसाफ का प्रहार!" राजकुमार राव और वामीका गब्बी की नई फिल्म इस दिन होगी रिलीज
'प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी' पोस्टर, फोटो - इंस्टाग्राम
वकील उज्ज्वल निकम के जीवन पर आधारित फिल्म 'प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी' 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. राजकुमार राव ने किरदार के लिए 9 किलो वजन बढ़ाया है. फिल्म में वामीका गब्बी, जयदीप अहलावत भी नजर आएंगे.
Prahaar Release Date: हमारे देश में कई ऐसे बड़े मुकदमे हुए हैं, जिन्होंने पूरे भारत को हिलाकर रख दिया. इन बड़े मुकदमों में सरकार की तरफ से केस लड़ने वाले देश के जाने-माने वकील उज्ज्वल निकम की जिंदगी अब बड़े पर्दे पर दिखने वाली है. उनकी जिंदगी पर बनी फिल्म 'प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी' की रिलीज डेट आ गई है. यह फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म को अविनाश अरुण ढवरे डायरेक्ट कर रहे हैं, जो अपनी बेहतरीन कहानियों के लिए जाने जाते हैं.
रोल के लिए राजकुमार राव ने बढ़ाया 9 किलो वजन
फिल्म में लीड रोल निभा रहे राजकुमार राव अपने हर रोल में पूरी तरह ढल जाने के लिए जाने जाते हैं. इस बार भी वकील के रोल में फिट बैठने के लिए उन्होंने जमकर मेहनत की है. राजकुमार राव ने बताया कि वे नकली मेकअप का सहारा लेने के बजाय खुद मेहनत करने में यकीन रखते हैं. वकील उज्ज्वल निकम जैसा दिखने के लिए उन्होंने अपना 9 से 10 किलो वजन बढ़ाया, ताकि पर्दे पर सब कुछ बिल्कुल असली लगे.
View on Instagram
कौन-कौन से सितारे आएंगे नजर?
'स्त्री 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद प्रोड्यूसर दिनेश विजान और राजकुमार राव की जोड़ी एक बार फिर साथ आई है. फिल्म में राजकुमार के साथ एक्ट्रेस वामीका गब्बी नजर आएंगी. उनके अलावा जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर जैसे बेहतरीन एक्टर्स भी इस फिल्म में अहम रोल निभा रहे हैं. यह फिल्म सिर्फ कोर्ट-कचहरी के सीन तक सीमित नहीं रहेगी. यह उस इंसान की कहानी भी दिखाएगी, जिसने खतरों और दबाव के बावजूद देश के सबसे बड़े अपराधियों को सजा दिलवाई.
कब रिलीज होगी फिल्म?
अगर आपको सच्ची घटनाओं और कोर्टरूम ड्रामा वाली फिल्में देखना पसंद है, तो यह फिल्म आपके लिए खास होने वाली है. मैडॉक फिल्म्स की यह फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' का खौफ, क्या राजकुमार राव की 'प्रहार' की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन?
ये भी पढ़ें: 'मोदी है तो मुमकिन है’ गाने पर राजकुमार राव का इशारा, बोले- ‘आप उस दबाव को कभी नहीं समझ सकते’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









